- Home
- Entertainment
- Bollywood
- तैमूर की अजीबोगरीब हरकत देख घूरता रहा छोटा भाई जेह, करीना कपूर भी रह गईं हैरान : PHOTOS
तैमूर की अजीबोगरीब हरकत देख घूरता रहा छोटा भाई जेह, करीना कपूर भी रह गईं हैरान : PHOTOS
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) शनिवार को पापा रणधीर कपूर (Randheer Kapoor) के घर पहुंचीं। इस दौरान करीना के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह (Jeh) भी थे। नाना के घर जाते वक्त तैमूर अजीबोगरीब हरकतें करते दिखे। कभी वो हाथ छुड़ाकर भागे तो कभी कुछ इशारा करते नजर आए। बड़े भाई की हरकतें देख जेह भी तैमूर को घूर-घूरकर देखता रहा। यहां तक कि तैमूर को ऐसा करते देख करीना कपूर भी हैरान-परेशान नजर आईं।

नाना रणधीर कपूर के घर के बाहर तैमूर ने न जाने क्या देख लिया कि अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। तैमूर को ऐसा करते देख नैनी ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की।
इस दौरान तैमूर कभी घूर-घूर कर देखते रहे तो कभी हाथों से कुछ इशारा करते नजर आए। हालांकि तैमूर ने अपने चेहरे से एक पल के लिए भी मास्क नहीं हटाया।
तैमूर को ऐसा करते देख करीना कपूर भी शॉक्ड रह गईं। बाद में नैनी ने तैमूर का हाथ पकड़ा और उन्हें घर के अंदर ले गई।
रणधीर कपूर की बहन रितु जैन पति, बेटे अरमान और बहू अनीसा मल्होत्रा के साथ उनके घर पहुंचीं। इस दौरान चारों ने मीडिया के सामने पोज दिए।
करीना कपूर के कजिन आदर जैन भी मामा रणधीर कपूर के घर के बाहर नजर आए। इस दौरान आदर जैन यलो टी-शर्ट और जींस में दिखे।
कृति सेनन शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान कृति पिंक कलर की वन पीस ड्रेस में स्पॉट हुईं। हालांकि, कृति ने अपने चेहरे को मास्क से ढंक रखा था।
शनिवार को आयुष्मान खुराना मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आए। इस दौरान आयुष्मान ने व्हाइट टी-शर्ट के उपर ब्लैक कपड़े कैरी किए थे।
जावेद अख्तर ने हाल ही में आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन तालिबान से कर दी थी। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने जावेद अख्तर के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।