MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • करीना-सुष्मिता से सोनम-सोनाक्षी तक, जब भीड़ का फायदा उठा लोगों ने इन 12 एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ

करीना-सुष्मिता से सोनम-सोनाक्षी तक, जब भीड़ का फायदा उठा लोगों ने इन 12 एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ

मुंबई। आए दिन देशभर में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। वैसे, छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने की वारदातें सिर्फ आम लड़कियों के साथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी एक्ट्रेस के साथ भी हो चुकी है। कई बार भीड़ में मौजूद मनचले और असामाजिक तत्व इन हीरोइनों के साथ छेड़खानी करने से भी बाज नहीं आते। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जो सरेआम पब्लिक प्लेस पर छेड़खानी का शिकार हो चुकी हैं।  

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 18 2021, 02:23 PM IST| Updated : Mar 20 2021, 11:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

सुष्मिता सेन :
सुष्मिता सेन एक बार पुणे के किसी ज्वैलरी स्टोर के उद्घाटन समारोह में पहुंची तो बाहर मौजूद पब्लिक ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान कुछ मनचलों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। कुछ दिनों पहले सुष्मिता ने बताया था कि कैसे 15 साल की उम्र के एक लड़के ने उनके साथ बदसलूकी की थी। 

212

कैटरीना कैफ :
2005 में जब कैटरीना कैफ दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंची तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। यहां तक कि कैटरीना की सिक्योरिटी से भी वो भीड़ काबू में नहीं आई और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कुछ मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद कैटरीना काफी दिनों तक आहत रहीं। 

312

करीना कपूर : 
साल 2013 में एक इवेंट खत्म होने के बाद करीना कपूर जब बाहर निकल रही थीं तो इसी दौरान उन्हें भीड़ ने घेर लिया। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने फायदा उठाकर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। बाद में किसी तरह बाउंसस ने करीना कपूर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला था। 
 

412

सोनम कपूर : 
फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर को फैंस की छेड़खानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में उनके को-स्टार धनुष ने मदद कर सोनम को किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला था।

512

अमीषा पटेल : 
2015 में अमीषा पटेल एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में गोरखपुर (उप्र) गई थीं। अमीषा को देखने के लिए शोरूम के बाहर भारी भीड़ लग गई। ऐसे में जब वह भीड़ से होते हुए शोरूम के अंदर जाने लगीं तो एक युवक ने उन्हें जबरदस्ती छुआ। अमीषा उस युवक के ऐसा करने से बेहद गुस्से में आ गईं और उन्होंने उसे वहीं एक थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना से अमीषा बेहद दुखी थीं।

612

अनुष्का शेट्टी : 
साल 2015 में अनुष्का शेट्टी जब भगवान के दर्शन कर तिरुमाला मंदिर से लौट रही थीं, तो कुछ फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान भीड़ उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचाने के चक्कर में उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की।

712

नगमा : 
मेरठ में एक जनसभा के दौरान नगमा से बदसलूकी हुई थी। इसके बाद भड़की नगमा ने एक मनचले को थप्‍पड़ जड़ दि‍या था और मंच छोड़कर वहां से चली गई थीं। दरअसल, कांग्रेस नेता इमरान ने नगमा की जनसभा बुलाई थी। नगमा जब मंच पर पहुंचीं तो भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी। कुछ शरारती तत्व मंच पर पहुंच गए और भीड़ का फायदा उठाकर नगमा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस पर नगमा ने एक को थप्पड़ जड़ दिया। 
 

812

सोनाक्षी सिन्हा : 
2010 में फिल्म दबंग के एक इवेंट के दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि सोनाक्षी सिन्हा को फैंस ने जबरदस्ती छूने की कोशिश की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रो पड़ी थीं।
 

912

तापसी पन्नू : 
फिल्म पिंक की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया था कि 2016 में फिल्म पिंक के प्रमोशन के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इसके अलावा दिल्ली में कॉलेज आने-जाने के दौरान भी वो कई बार बस में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं।
 

1012

कोएना मित्रा : 
कोएना मित्रा भी मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं। एक फाइव स्टार होटल की न्यू ईयर पार्टी के दौरान उनके साथ यह घिनौनी हरकत हुई थी। बाद में इस मुद्दे को मीडिया ने खूब उछाला और उस आदमी को आखिरकार गिरफ़्तार कर लिया गया था, जिसने कोएना के साथ ऐसी हरकत की थी।

1112

राखी सावंत : 
राखी सावंत भी सरेआम छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, 2006 में जब राखी सावंत मीका की बर्थडे पार्टी में गई थीं, तो वहां मीका ने राखी सावंत को पकड़ कर जोरदार किस किया था। इसके बाद राखी ने इस पर खूब हंगामा मचाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में भी की और मीका पर जबरदस्ती चूमने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। 

1212

मिनिषा लांबा :
मिनिषा के साथ एक बार गोवा के बीच पर छेड़खानी हुई थी। दरअसल, मिनिषा यहां एक फोटोशूट के लिए आई थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ। इस घटना के बाद मिनिषा काफी डर गई थीं। बाद में मिनिषा ने खुलकर इस बारे में बात की थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved