- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बड़े भाई रणधीर ने निभाईं राजीव कपूर के अंतिम संस्कार की रस्में, भतीजे रणबीर और भांजों ने दिया कंधा
बड़े भाई रणधीर ने निभाईं राजीव कपूर के अंतिम संस्कार की रस्में, भतीजे रणबीर और भांजों ने दिया कंधा
मुंबई। राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का 9 फरवरी को निधन हो गया है। 58 साल के राजीव कपूर को हार्ट अटैक के बाद फौरन चेम्बूर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम को ही चेम्बूर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़े भाई रणधीर कपूर ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस द्वारा श्मशान घाट लाया गया। अंतिम यात्रा से पहले एम्बुलेंस के आगे राजीव कपूर का फोटो लगाया गया।

राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में भतीजे रणबीर कपूर और भांजों आदर और अरमान जैन ने कंधा दिया। इस दौरान अंतिम संस्कार की रस्में बड़े भाई रणधीर कपूर ने निभाईं।
राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस द्वारा चेम्बूर स्थित शवदाह गृह लाया गया। इससे पहले एम्बुलेंस में राजीव कपूर की फोटो लगाई गई।
राजीव कपूर की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। कोरोना के बावजूद इस दौरान शवदाह गृह के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
इससे पहले राजीव कपूर का शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। जहां कपूर खानदान के लोगों के अलावा संजय कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडे, तारा सुतारिया, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, अनु मलिक सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि राजीव कपूर को 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए जाना जाता है। हालांकि राजीव का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला।
राजीव कपूर तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उन्होंने 38 साल की उम्र में आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की थी। हालांकि शादी के 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था।
राजीव कपूर, राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे जिन्हें घरवाले चिम्पू के नाम से बुलाते थे। ऋषि कपूर के बाद अब राजीव का जाना कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है।
चाचा राजीव कपूर को कंधा देते रणबीर कपूर। दूसरी ओर अंतिम संस्कार में रणधीर कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।