- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पति के हाथों में हाथ डाले जब दिवाली पार्टी में पहुंचीं थीं करीना, ग्रीन लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत
पति के हाथों में हाथ डाले जब दिवाली पार्टी में पहुंचीं थीं करीना, ग्रीन लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत
मुंबई। दिवाली (Diwali) का त्योहार 14 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते आम लोगों के साथ सेलेब्स की दिवाली भी थोड़ी फीकी रहने वाली है। हर बार की तरह इस बार न तो प्री-दिवाली पार्टीज हो रही हैं और न ही सेलेब्स उस तरह से त्योहार को एन्जॉय कर रहे हैं। पिछले साल यानी 2019 में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने घर ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी, जिसमें करीना कपूर (Kareena Kapoor) पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ पहुंची थीं। हालांकि इस बार करीना मुंबई से दूर धर्मशाला में दिवाली मनाएंगी।

अनिल कपूर की पार्टी में करीना कपूर पति सैफ के हाथों में हाथ डाले पोज देतीं नजर आई थीं। वहीं करीना की बहन करिश्मा कपूर भी रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
करीना जहां डार्क ग्रीन लहंगे में दिखीं तो वहीं सैफ ने कुर्ता-पजामा और ब्लू जैकेट पहन रखा था। पार्टी में जाने से पहले सैफ-करीना ने बेटे तैमूर के साथ भी फोटो क्लिक करवाई थी। इस दौरान तैमूर कुर्ते-पजामे और गोल्डन जैकेट में मुस्कुराते नजर आए।
अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में सैफ और करीना के साथ करिश्मा कपूर ने भी ज्वाइन की पार्टी।
पार्टी में बहन करिश्मा कपूर के साथ करीना।
अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान।
अपने घर की दिवाली पार्टी में पति आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर।
पूजा हेगड़े और सोफी चौधरी के साथ मनीष मल्होत्रा। दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा।
बेटी रिद्धिमा और पत्नी नीतू के साथ ऋषि कपूर। दूसरी ओर बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।