MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कैटरीना कैफ के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी फिर भी किराए के घर में रहने को मजबूर, सामने आई ये वजह

कैटरीना कैफ के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी फिर भी किराए के घर में रहने को मजबूर, सामने आई ये वजह

मुंबई। बॉलीवुड यानी सपनों के शहर मुंबई में खुद का घर होना बहुत बड़ी बात है। यहां ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं, जो आज भी किराए के घरों में रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं कैटरीना कैफ। हांगकांग में पैदा हुईं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भले ही आज करोड़पति हों, लेकिन बावजूद इसके वो अब भी किराए के मकान में ही रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना 30 मिलियन डॉलर (करीब 222 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 2003 से इंडस्ट्री में एक्टिव कैटरीना के पास आज भी इंडिया में खुद का घर नहीं है। वो अभी भी मुंबई में किराए के घर में ही रहती हैं। हालांकि कैटरीना ने करन जौहर के शो में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने आखिर अब तक घर क्यों नहीं खरीदा है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 20 2021, 01:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शुरुआती दिनों में कैटरीना बांद्रा के गुलदेव सागर में रहती थीं। 2014 में वे ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कार्टर रोड स्थित सिल्वर सेंड अपार्टमेंट (रेंटल) में शिफ्ट हुई थीं लेकिन 2016 की शुरुआत में दोनों अलग हो गए।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

ऐसे में कैटरीना काफी दिनों तक उसी घर में रहीं, जिसके लिए उन्होंने करीब 15 लाख रु. हर महीने किराया भी चुकाया था। हालांकि बाद में खबर आई कि वो बांद्रा के माउंट मेरी चर्च के पास स्थित अपार्टमेंट में अकेले शिफ्ट हो गई हैं।
 

310

कैटरीना फिलहाल मुंबई के अंधेरी वेस्ट के मौर्या हाउस में अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं। उनके घर के अंदर खूबसूरत सीढ़ियां बनी हैं। कैटरीना ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अपने घर की कुछ फोटोज इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। घर की दीवारों की सजावट और फर्नीचर पॉप आर्ट से प्रेरित है।

410

कैटरीना ने यहां एक डुपलेक्स अपार्टमेंट को किराए पर लिया है। उनके लिविंग रूम में घुमावदार सीढ़िया हैं। किसी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए वो अक्सर इन सीढ़ियों के पास फोटो खिंचवाती हैं। लॉकडाउन के दौरान कैटरीना ने अपने घर के फोटो और वीडियो शेयर किए थे, जिनमें वो घर में झाडू लगाती नजर आई थीं।

510

दरअसल, कैटरीना ने एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि वो छोटे घर में रहती हैं, जबकि उनके कॉम्पिटीटर्स के पास बड़े और आलीशान बंगले हैं। करण जौहर के चैट शो पर जब वरुण धवन और खुद करण उनसे सवाल पूछ रहे थे कि क्रिसमस पार्टी में उन्हें क्यों नहीं बुलाया, तो कैटरीना ने इसका मजेदार जवाब दिया था।

610

कैटरीना कैफ ने कहा था- मुझे आप लोगों को इनवाइट करके बेहद खुशी होती लेकिन मैं क्या करूं, मेरा घर बहुत छोटा है। इसीलिए मैं हाउस पार्टी नहीं कर पाई। इस पर करण जौहर ने भी कहा कि उनका घर वाकई बहुत छोटा है। इसके बाद उन्होंने कैटरीना से पूछा कि वह अपने लिए बड़ा घर क्यों नहीं ले लेतीं?

710

करण जौहर ने कहा, कैटरीना अक्सर अच्छी प्रॉपर्टी की तलाश में रहती हैं। अगर वो अब तक घर नहीं ले पाई हैं तो हो सकता है कि वो फिल्मों के बाद ब्रोकर बनने की तैयारी में हों। करण ने आगे कहा था- मैंने जितनी भी प्रॉपर्टी देखी हैं, वहां पूछो तो कहा जाता है कि कैटरीना जी आई थीं। लेकिन जब पूछो कि उन्होंने कोई प्रॉपर्टी खरीदी, तो यही जवाब मिलता है कि नहीं खरीदी।

810

वहीं कैटरीना ने करण जौहर के इस सवाल पर कहा था, मुझे लगता है कि दोस्त, रिलेशनशिप्स और घर, ये चीजें इंसान अपने स्वभाव के आधार पर चुनता है। जब आपका इन चीजों से सामना होता है तो आपको फौरन यह अहसास होता है कि यह चीज मेरे लिए सही है या नहीं।

910

बता दें कि कैटरीना लंबे टाइम से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ मॉडलिंग, ब्रांड एम्बेसडर (लॉरियाल, स्लाइस, लक्स, नक्षत्र) और विज्ञापनों से मोटी कमाई करती हैं।

1010

इसके अलावा कैटरीना एक फिल्म के लिए करीब 9 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। कारों की शौकीन कैटरीना के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें Audi Q3, Audi Q7 और SUV शामिल हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 4
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
देश की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस, कभी कमाती थी 1500 रुपए, आज है 900 करोड़ की मालकिन
Recommended image2
Salman Khan New Movie: संजय दत्त की फिल्म में सलमान खान की एंट्री! जानिए क्या होगा रोल?
Recommended image3
Eetha Trailer Out: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा! एक डायलॉग ने लूटी महफिल
Recommended image4
OTT Weekend Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 6 नई फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image5
'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved