MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 6 महीने में बॉलीवुड ने दीं एक से बढ़कर एक फ्लॉप, अक्षय-रणबीर से शाहिद-टाइगर तक..सब हुए ढेर

6 महीने में बॉलीवुड ने दीं एक से बढ़कर एक फ्लॉप, अक्षय-रणबीर से शाहिद-टाइगर तक..सब हुए ढेर

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्टअवेटेड मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) ने फर्स्ट वीकेंड में महज 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। करीब 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर जिस तरह से बायकॉट हो रहा है, उसे देखकर नहीं लगता कि अब यह बहुत ज्यादा कमाई कर पाएगी। वैसे, पिछले 6 महीने पर नजर डालें तो बॉलीवुड में रिलीज हुई हर फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है। यहां तक कि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में भी डिजास्टर साबित हुई हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं पिछले 6 महीनों में रिलीज हुई ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 18 2022, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई थी। यह इसी टाइटल से बनी तेलुगु फिल्म का रीमेक थी। जर्सी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू, अमन गिल और सूर्यदेवरा वामसी हैं, जबकि डायरेक्शन गौतम तिन्नानुरी का था। 

210

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून, 2022 को रिलीज हुई। मेकर्स को इस मूवी से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे, जबकि डायरेक्शन चंद्रप्रकाश द्विवेदी का था। 

310

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मूवी हीरोपंती 2 इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया और बजट की आधी लागत भी नहीं निकाल सकी। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला और डायरेक्टर अहमद खान हैं। 

410

रणवीर सिंह, शालिनी पांडे और बोमन ईरानी की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई, 2022 को रिलीज हुई। यह रणवीर सिंह की लगातार दूसरी फिल्म थी, जो डिजास्टर साबित हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा जबकि डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर हैं।

510

अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म इसी साल 18 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला और डायरेक्टर फरहाद सामजी थे।  

610

कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ इसी साल 20 मई को रिलीज हुई। कंगना की यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट और सोहेल मकलई थे, जबकि डायरेक्शन रजनीश घई ने किया था। 

710

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे स्टार्स से सजी मूवी शमशेरा ने भी टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। यह मूवी 22 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा जबकि डायरेक्टर करण मल्होत्रा थे। 

810

जॉन अब्राहम, रकुलप्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म अटैक 1 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई। करीब 80 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फिल्म के प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा और जॉन अब्राहम थे, जबकि डायरेक्शन लक्ष्य राज आनंद ने किया था। 

910

अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की मूवी जुग जुग जियो 24 जून, 2022 को रिलीज हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर जबकि डायरेक्टर राज मेहता हैं। इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया और अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। 

1010

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

ये भी देखें : 

21 साल के करियर में राजामौली ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, बनाईं मगधीरा से बाहुबली तक ये 12 ब्लॉकबस्टर फिल्में

2 साल से फिल्मों के लिए तरस रहे शाहरुख को मिले 100 करोड़! जानें कितनी फीस चार्ज करते हैं ये 13 एक्टर्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image2
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image3
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image4
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image5
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved