- Home
- Entertainment
- Bollywood
- श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बनी 8 एनिमेटड फिल्म, बच्चों को आदर्श इंसान बनाने के लिए जरूर दिखाएं ये मूवीज
श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बनी 8 एनिमेटड फिल्म, बच्चों को आदर्श इंसान बनाने के लिए जरूर दिखाएं ये मूवीज
एंटरटेनमेंट डेस्क. देश भर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम मची हुई है। इस खास मौके पर बच्चे भी खासे उत्साहित रहते हैं। कई लोग तो अपने बच्चों को बाल गोपाल के भेष में तैयार भी करते हैं पर क्या आपने अभी तक अपने बच्चों को कृष्ण की महिमाओं और लीलाओं की जानकारी दी है। अगर नहीं तो आप इन 8 फिल्मों के जरिए अपने बच्चों को कृष्ण की लीलाओं से रूबरू करवा सकते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी ही कुछ एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसे देखकर बच्चे आसान से भगवान श्री कृष्ण की महिमा जान सकेंगे।

कृष्णा : आयो नटखट नंदलाल
2006 में रिलीज हुई यह फिल्म बाल कृष्ण की लीलाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह हिंदी की पहली 3डी एनिमेटेड फिल्म थी। इसे सिंगर अलीशा चिनाय, सुनीधि चौहान और राजेंद्र शिव जैसे कलाकारों ने आवाज दी थी।
कृष्णा द बर्थ
यह फिल्म सिर्फ कृष्ण के जन्म की कहानी पर आधारित थी। इसमें बताया गया था कि कैसे श्रीकृष्ण ने जन्म लिया और कंस ने उन्हें कई बार मारने की कोशिश की।
कृष्णा माखन चोर
इस फिल्म की कहानी कृष्ण के गोकुल में बिताए गए बचपन और उनकी लीलाओं पर आधारित थी। इसमें दर्शाया गया कि कैसे कृष्ण अपने बचपन में ही बड़े-बड़े असुरों का सामना करते हैं।
कृष्णा इन वृंदावन
यह फिल्म युवा कृष्ण के जीवन की कहानी बयां करती है। इसमें वृंदावन में बिताए गए उनके वक्त और उनकी शरारतों का जिक्र किया गया है। साथ ही उनकी और राधा के बीच प्रेम भी दर्शाया गया है।
कृष्णा कंस वध
यह फिल्म कृष्ण द्वारा मथुरा में की गई लीलाओं पर आधारित थी। इसमें उनका बलराम के साथ मिलकर मथुरा जाना और कंस का वध करना दिखाया गया है। फिल्म में भगवान विष्णु के कृष्ण का अवतार लेने की वजह भी बताई गई है।
कृष्ण बलराम- कालवक्र
यह फिल्म कंस के वध के आगे की कहानी बयां करती है। फिल्म में कृष्ण और बलराम को न्यू एज सुपरहीरोज की तरह पेश किया गया है। फिल्म में दोनों भाई कालवक्र नाम के एक राक्षस से भिड़ते नजर आते हैं।
कृष्ण बलराम- द वॉरियर प्रिसेंस
यह एक फिक्शनल फिल्म थी। इसमें भी कृष्ण और बलराम को न्यू एज सुपरहीरोज की तरह पेश किया गया है। इस कहानी में दोनों एक योद्धा राजकुमारी की शत्रुओं से लड़ने में मदद करते हैं।
कृष्ण और कंस 3डी
कृष्णा और कंस के बीच हुए युद्ध और कृष्ण की महानता को दर्शाती यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। ये एक 3डी एनिमेटेड फिल्म थी। फिल्म को विक्रम वेतुड़ी ने डायरेक्ट किया था जो बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुई।
और पढ़ें...
करन जौहर ने पूछा- 'क्या आप कियारा से शादी करेंगे?' तो शर्मा गए सिद्धार्थ मल्हाेत्रा, मिला यह जवाब
जब आमने-सामने बैठे थे जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर तो हुए थे कुछ ऐसे खुलासे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।