- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इतनी रात को इस मजबूरी के चलते घर से बाहर निकलना पड़ा मलाइका अरोड़ा को, चेहरे पर दिखा डर भी
इतनी रात को इस मजबूरी के चलते घर से बाहर निकलना पड़ा मलाइका अरोड़ा को, चेहरे पर दिखा डर भी
मुंबई. कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। रोज हजारों लोग इस महामारी का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं आए दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में भी इस वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच कई सेलेब्स मुंबई की सड़कों पर नजर आए। कोई अपने काम से घर से बाहर निकला तो कोई मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करता नजर आया। मलाइका अरोड़ा इस दौरान अपने डॉगी के साथ नजर आईं। इनके अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन, वत्सल सेठ, इशिता दत्ता, विद्या बालन,अली फजल सहित कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।

46 साल की मलाइका अरोड़ा देर रात घर में बाहर अपने डॉगी के साथ नजर आई। दरअसल, वे इतनी रात को इसलिए घर से बाहर निकली क्योंकि दिन में वे रियलिटी शो की शूटिंग में बिजी रहती है और डॉगी को घूमा नहीं पाती। हालांकि, रात में बाहर निकली मलाइका के चेहरे पर डर भी नजर आया।
अक्षय कुमार भी स्टूडियो के बाहर दिखे। उनका सिर झुका था और वे काफी उदास नजर आ रहे थे। अक्षय ने इस दौरान ब्लू कलर की टाइट टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
अजय देवगन ने भी ऑफिस जाना शुरू कर दिया है। वे ऑफिस के बाहर ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स में नजर आए।
वत्सल सेठ पत्नी इशिता दत्ता के साथ स्पॉट हुए।
अजय देवगन का बेटा युग मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलता दिखा।
रोनित रॉय बड़े दिनों बाद बेटे के साथ घर से बाहर निकले।
विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म शकुंतला देवी के प्रमोशन में बिजी है।
निमरत कौर जॉगिंग करती नजर आई।
अली फजल नारियल पानी पीते स्पॉट हुए।
सारा अली खान चेहरे पर मास्क लगाएं मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।