- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'पति को छोड़कर अर्जुन संग घूम रही हो क्या जमाना है', हॉलिडे पर मलाइका, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
'पति को छोड़कर अर्जुन संग घूम रही हो क्या जमाना है', हॉलिडे पर मलाइका, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
मुंबई. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों वेकेशन पर गए हुए हैं। वहां से उन्होंने अपनी अलग-अलग फोटो अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। हालांकि, दोनों की फोटोज का बैकग्राउंड एक जैसा है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों संग में वेकेशन पर गए हैं। इनकी फोटोज देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
15

एक यूजर ने अर्जुन कपूर की फोटो पर मलाइका अरोड़ा को टैग करते हुए कमेंट किया, 'सही बात नहीं है आंटीजी।' दूसरे यूजर ने पूछा, 'क्या ये तुम्हारा पति है।' वहीं, परिणिति चोपड़ा भी इनकी फोटो पर कमेंट करने से नहीं चूकीं। उन्होंने लिखा, 'गलती से अच्छे दिख रहे हो।'
25
इसके साथ ही मलाइका की फोटो पर भी यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, हसबेंड को छोड़कर अर्जुन के साथ मस्त घूम रही हो वाह वाह आजकल का जमाना।' दूसरे ने लिखा, 'क्यों अर्जुन की जिंदगी बर्बाद कर रही हो।' वहीं यूजर्स उनसे अर्जुन को छोड़ने के लिए भी कह रहे हैं।
35
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर कई मौको पर साथ देखा जा चुका है। हाल ही में दोनों को मालदीव वेकेशन पर साथ देखा गया था।
45
हालांकि, दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। लेकिन मलाइका ने इस पर कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई खास है।
55
शानदार पोज में फोटोशूट कराते हुए मलाइका अरोड़ा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos