- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बिना मेकअप, चेहरे पर उदासी और मास्क लगाए जब ऐसी ड्रेस में दिखी मलाइका अरोड़ा तो लोगों ने किए सवाल
बिना मेकअप, चेहरे पर उदासी और मास्क लगाए जब ऐसी ड्रेस में दिखी मलाइका अरोड़ा तो लोगों ने किए सवाल
मुंबई. कोरोना वायरस की मार अभी भी लोग झेल रहे हैं। रोज जहां हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी हर दिन कई लोग इस संक्रामण की चपेट में आ रहे हैं और कई मौत के मुंह में जा रहे हैं। वैसे, सरकार ने लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलने लगे हैं। मुंबई की अलग-अलग जगहों पर मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, अनिल कपूर, कृति सेनन, आदित्य रॉय कपूर, अमीषा पटेल सहित अन्य सेलेब्स स्पॉट हुए। वैसे, ज्यादातर सेलेब्स जब आवश्यता होती है तभी घर से बाहर निकलते हैं।

मलाइका अरोड़ा बांद्रा में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने पतली स्ट्रीप वाला ब्लैक कलर का टॉप और लोअर पहन रखा था। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी और उन्होंने मेकअप भी नहीं किया था। मलाइका को उनकी ड्रेस पर वजह से सोशल मीडिया पर बहुत भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं। एक ने कहा- फैशन के साथ थोड़े कपड़ों पर भी ध्यान किया करो मैडम। एक अन्य बोला- प्लीज इसे कोई ढंग के कपड़े दे दो।
रणबीर कपूर चेहरे पार कपड़ा बांधे मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए।
नीतू सिंह चेहरे पर मास्क लगाए क्लिनिक के बाहर नजर आई।
जैकी श्रॉफ बांद्रा में नजर आए। उन्होंने सिर पर कैप, चेहरे पर मास्क और व्हाइट टी-शर्ट कैरी कर रखा था।
अनिल कपूर ग्राउंड पर दौड़ लगाते नजर आए।
कृति सेनन भी किसी प्रोड्यूसर के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंची।
ब्लैक और व्हाइट साड़ी में विद्या बालन अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची।
आदित्य रॉय कपूर जुहू के डबिंग स्टूडियो पहुंचे।
टीवी के राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबोलिना कई दिनों बाद घर से बाहर वॉक करने निकले।
शॉट्स, हाफ टी-शर्ट और चेहरे पर मास्क पहने भगवान के दर्शन करने पहुंची अमीषा पटेल।
विक्की कौशल बाल कटवाने सैलून पहुंचे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।