- Home
- Entertianment
- Bollywood
- पहले की दो शादियां, फिर 21 साल छोटी लड़की से रहा अफेयर, विवादों से भरी है अनुराग कश्यप की लाइफ
पहले की दो शादियां, फिर 21 साल छोटी लड़की से रहा अफेयर, विवादों से भरी है अनुराग कश्यप की लाइफ
बॉलीवुड डेस्क : बॉलीवुड में एक बार फिर मीटू (Me too) का आग भड़क गई है। एक्ट्रेस और मॉडल पायल घोष (Payal Ghosh) ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अनुराग के खिलाफ ट्वीट कर उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) से तक मदद की गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर अनुराग को लेकर कई तरह को पोस्ट वायरल हो रहे है। उनकी एक्स वाइफ्स उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। बता दें कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है। उन्होंने पहले 2 शादियां की थी, उसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ भी उनकी अफयेर की खबर थी। इसके साथ ही वो अपने से 21 साल छोटी लड़की को भी डेट कर चुके हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं अनुराग कश्यप की पर्सनल लाइफ के बारे में।
| Published : Sep 22 2020, 03:02 PM IST / Updated: Sep 22 2020, 03:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)लगातार विवादों में घिरते जा रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पायल ने अनुराग को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा है, 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की। नरेंद्र मोदी जी आपसे अनुरोध है कि इनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए और देश को पता चले कि हकीकत क्या है। मुझे पता है कि यह कहना मेरे लिए नुकसानदेह है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद कीजिए।'
पायल घोष के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया और बॉलीवुड में एक बार फिर मीटू आग भड़क गई। अनुराग वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर्स में से एक है, पर वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप दो शादियां कर चुके हैं। अनुराग कश्यप की पहली शादी 2003 में आरती बजाज से हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता 6 साल बाद टूट गया था। उनकी एक बेटी आलिया भी है जो अनुराग के साथ ही रहती हैं।
बता दें कि अनुराग की पहली पत्नी उनका समर्थन कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, 'अब तक सबसे घटिया स्टंट, पहले इस पर मुझे गुस्सा आया और फिर हंसी आ गई। मैं दुखी हूं कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है।आप हमेशा ऊंचाई पर रहें और अपनी आवाज उठाना जारी रखें। हम आपको प्यार करते हैं।'
अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद अनुराग की मुलाकात 2009 में कल्कि कोचलीन से हुई। दोनों में प्यार हुआ और 2011 में इन्होंने शादी कर ली। लेकिन आपसी तालमेल न होने की वजह दो साल बाद ही कल्कि और अनुराग कश्यप का तलाक हो गया।
अनुराग की दूसरी पत्नी कल्कि ने भी अनुराग का सपोर्ट किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि, 'डियर अनुराग, इस सोशल मीडिया के तमाशे को खुद पर हावी नहीं होने दो। आपने अपनी स्क्रिप्ट में औरतों की आजादी के लिए लड़ा है। पेशेवर और निजी दोनों ही जगहों पर औरतों की गरिमा की आपने सुरक्षा की है।'
कल्कि कोचलीन से अलग होने के बाद अनुराग कश्यप का नाम फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ भी जुड़ा। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया जिस कारण दोनों के बीच अफेयर की खबर आई थी।
2 शादियों के बाद अनुराग कश्यप की जिंदगी में उनसे 21 साल छोटी लड़की आई। जून 2017 में अनुराग ने शुभ्रा शेट्टी से अफेयर की खबर पक्की की थी। अनुराग और शुभ्रा को एक साथ कई बार देखा गया।