- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पत्नी की नौकरी छूट जाने के बाद तंगहाली में जी रहा था ये एक्टर, किसी ने नहीं की मदद, आखिर में मौत
पत्नी की नौकरी छूट जाने के बाद तंगहाली में जी रहा था ये एक्टर, किसी ने नहीं की मदद, आखिर में मौत
मुंबई। राज कपूर की मशहूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के एक्टर नत्थू दादा का शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के राजनादंगांव में निधन हो गया। 69 साल के नत्थू दादा ने फिल्म में छोटे जोकर का किरदार निभाया था। महज दो फुट के नत्थू दादा कई महीनों से बीमार चल रहे थे। इसी महीने उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। गरीबी में जिंदगी गुजार रहे नत्थू दादा ने सरकार से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।
15

पत्नी की नौकरी के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते रहे : बुढ़ापे में नत्थू दादा अपने गांव में ही रहे। सालों सरकारी नौकरी करने के बाद उनकी पत्नी चंद्रकला की नौकरी छूट गई। इसके बाद पूरे परिवार को तंगहाली में जीना पड़ रहा था। यहां तक कि बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई थी और बमुश्किल दो वक्त का खाना नसीब हो रहा था। बता दें कि नत्थू दादा का असली नाम नत्थू रामटेके था। उनके नाम के आगे दादा दारा सिंह ने जोड़ा था।
25
एक हादसे के बाद फिर कभी मुंबई नहीं जा पाए : 1982 में आई फिल्म 'धर्मकांटा' की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे के बाद वो कभी लौटकर मुंबई नहीं गए। दरअसल, एक सीन में अमजद खान को उन्हें फेंकना था और दौरान वो नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। इसके बाद उनकी शादी हो गई और नत्थू दादा फिर कभी मायानगरी नहीं गए।
35
जब दारा सिंह ने नत्थू दादा को एक हाथ से उठा लिया : नत्थू दादा के बड़े बेटे ऋत्विक रामटेके के मुताबिक, 70 के दशक में दारा सिंह भिलाई में कुश्ती के लिए आए थे। दारा सिंह का नाम सुनकर पिताजी भी उन्हें देखने पहुंच गए। दारा सिंह जब लोगों से हाथ मिला रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने पिताजी को एक हाथ से उठा लिया था। इसके बाद वो काफी फेमस हो गए थे।
45
दारा सिंह की वजह से मिली थी नत्थू दादा को पहली फिल्म : नत्थू दादा को दारा सिंह ने ही सबसे पहले राज कपूर से मिलवाया था। दरअसल, राज कपूर उस वक्त 'मेरा नाम जोकर' बनाने की सोच रहे थे और इसके लिए उन्हें बौने कद के कलाकार की जरूरत थी। ऐसे में जब उन्होंने नत्थू दादा को देखा तो फौरन छोटे जोकर का रोल ऑफर कर दिया।
55
150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम : 29 मई 1950 को जन्मे नत्थू दादा ने 'मेरा नाम जोकर' के अलावा 'कस्मे वादे, 'शक्ति', 'राम बलराम', 'उड़नछू', 'खोटे सिक्के', 'टैक्सी चोर', 'अनजाने' जैसी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, डैनी, फिरोज खान समेत कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos