- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अंडरवर्ल्ड डॉन की इस 1 अदा पर दिल हार बैठी थी ये एक्ट्रेस, जानें कब और कहां हुई थी पहली मुलाकात
अंडरवर्ल्ड डॉन की इस 1 अदा पर दिल हार बैठी थी ये एक्ट्रेस, जानें कब और कहां हुई थी पहली मुलाकात
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम (Abu Salem) की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस मोनिका बेदी (Monica Bedi) 46 साल की हो गई हैं। 18 जनवरी, 1975 को मोनिका का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली मोनिका बेदी ने करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। हालांकि इसी साल वो बॉलीवुड मूवी 'सुरक्षा' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी और सैफ अली खान थे। वैसे, मोनिका को लोग उनके फिल्मी करियर से कम और कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ की वजह से ज्यादा जानते हैं। खासकर डॉन अबू सलेम से रिश्तों की वजह से मोनिका बेदी का फिल्मी करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया। डॉन की इस अदा पर मर मिटी मोनिका बेदी...

मोनिका जब अपने करियर में टॉप पर थीं, तभी उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से जुड़ा था। दोनों की लवस्टोरी काफी चर्चा में रही। अबू और मोनिका की पहली मुलाकात 1998 में तब हुई थी, जब मोनिका दुबई में थीं।
अबू सलेम ने मोनिका को फोन किया और फोन पर उसने खुद को बिजनेसमैन बताया। इसके साथ ही उसने मोनिका को स्टेज शो करने का ऑफर भी दिया था।
बस, यहीं से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। मोनिका सलेम की आवाज पर इस कदर फिदा हो गई थी कि वो उससे बात किए बिना नहीं रह पाती थी। कई बार मोनिका घंटों सलेम के फोन का इंतजार करती थी।
एक इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने खुद बताया था- मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इतना चाहने लगूंगी कि फिर उससे बात किए बिन कभी रह नहीं पाऊंगी।
मोनिका ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि सलेम ने उसे अपना नाम अर्सलान अली बताया था। दुबई से लौटने के बाद मोनिका ने कई बार सलेम को मुंबई बुलाया लेकिन सलेम इस बात को टाल देता था। फिर दोबारा जब मोनिका दुबई गई तो सलेम उसे वापस नहीं आने देना चाहता था।
हालांकि मोनिका को जल्दी ही समझ आ गया था कि सलेम उसके लिए नहीं बना है। लेकिन सलेम ये बात मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद आखिर वो मनहूस घड़ी आ ही गई, जिसके बारे में मोनिका ने कभी नहीं सोचा होगा। बात 18 सितम्बर 2002 की है, जब मोनिका को फर्जी पासपोर्ट के चलते पुर्तगाल में गिरफ्तार कर लिया गया और फिर 4 साल की सजा हुई।
बता दें कि अबू सलेम और मोनिका बेदी को लेकर ये खबर भी आई थी कि दोनों ने चलती ट्रेन में निकाह कर लिया। हालांकि मोनिका ने इस पर कहा था कि मैं अबू सलेम से मोहब्बत करती थी लेकिन मैंने कभी उससे शादी नहीं की। सलेम ने भी ट्रेन में निकाह की खबर को खंडन किया था।
जब तक मोनिका, सलेम से जुड़ी रही तब तक वो फिल्मों से दूर रही। हालांकि इन बातों को भूलकर मोनिका ने फिर से अपने करियर की शुरुआत की और रिएलिटी शो, डेली शो में नजर आईं। मोनिका बिग बॉस सीजन 2 के अलावा झलक दिखला जा 3 में भी नजर आई थीं।
फिल्मों की बात करें तो मोनिका 'प्यार इश्क और मोहब्बत' और 'जोड़ी नंबर 1' जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा मोनिका टीवी पर 'सरस्वतीचंद्र' (2013-14) और 'बंधन' (2015) जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।