- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सलमान के साथ पतंग उड़ाने से अमिताभ के साथ डिनर तक, सेलेब्स के बीच ऐसा है मोदी का क्रेज : PHOTOS
सलमान के साथ पतंग उड़ाने से अमिताभ के साथ डिनर तक, सेलेब्स के बीच ऐसा है मोदी का क्रेज : PHOTOS
मुंबई/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 69 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर, 1950 को वड़नगर गुजरात में जन्मे मोदी आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी के चहेते हैं। सलमान से लेकर करीना और अमिताभ से लेकर हेमा मालिनी तक सभी मोदी को काफी पसंद करते हैं और जब भी मौका मिलता है तो पीएम के साथ फोटो या सेल्फी खिंचाने से नहीं चूकते। जनवरी, 2014 में मकर संक्रांति के मौके पर मोदी ने सलमान खान के साथ न सिर्फ पतंग उड़ाई बल्कि जमकर पेंच भी लड़ाए थे। इसके बाद मोदी ने सलमान के साथ लंच भी किया था। हालांकि तब मोदी पीएम नहीं बने थे। वहीं पीएम बनने के बाद मोदी जब नवंबर, 2014 में एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करने मुंबई पहुंचे थे तो यहां बॉलीवुड सेलेब्स की उनके प्रति दीवानगी देखने लायक थी। क्या आमिर, क्या शाहरुख और क्या करीना? सभी ने मोदी के साथ फोटो खिंचाई थी। मोदी के जन्मदिन पर हम दिखा रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ उनकी कुछ चुनिंदा फोटोज...
121

अहमदाबाद में मकर संक्रांति के मौके पर सलमान के साथ पतंग उड़ाते मोदी। दूसरी ओर मुंंबई में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान करीना कपूर के साथ मोदी।
221
अमिताभ बच्चन के साथ हल्के-फुल्के भोजन का आनंद उठाते मोदी।
321
एक इवेंट के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ मोदी।
421
सनी देओल के साथ औपचारिक मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी।
521
मुंबई में एक इवेंट के दौरान मोदी के साथ सेल्फी लेतीं सोनम कपूर।
621
एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी।
721
मुंबई में एक इवेंट के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ मोदी।
821
एक इवेंट के दौरान हेमा मालिनी के साथ मोदी।
921
मोदी से मुलाकात करते आमिर खान।
1021
मोदी से मुलाकात के दौरान काजोल।
1121
बेहद गर्मजोशी के साथ मोदी से हाथ मिलाते अजय देवगन।
1221
मुंबई में एक इवेंट के दौरान मोदी से मुलाकात करते शाहरुख खान।
1321
अपनी शादी के दौरान मोदी को इन्विटेशन देने पहुंचे अनुष्का और विराट।
1421
मोदी के गैर राजनीतिक इंटरव्यू के दौरान उन्हें टैब पर कुछ दिखाते अक्षय कुमार।
1521
अनुपम खेर के साथ गंभीर चर्चा के दौरान नरेंद्र मोदी।
1621
संजय दत्त के साथ नरेंद्र मोदी।
1721
नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भूमि पेडनेकर।
1821
एक इवेंट में मोदी से मिलतीं कंगना रनोट।
1921
एक मुलाकात के दौरान मोदी ने रणवीर सिंह को गले लगा लिया।
2021
भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ नरेंद्र मोदी।
Latest Videos