- Home
- Entertianment
- Bollywood
- 40 की नेहा धूपिया का प्रेग्नेंसी में बढ़ गया था वजन तो लॉकडाउन घटाया 21 किलो वजन, जानें कैसे
40 की नेहा धूपिया का प्रेग्नेंसी में बढ़ गया था वजन तो लॉकडाउन घटाया 21 किलो वजन, जानें कैसे
मुंबई. नेहा धूपिया अक्सर अपनी बोल्ड चॉइसेज के लिए जानी जाती हैं। कई बार तो उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है और वो उनका मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं। हालांकि, ट्रोलिंग की वजह से उनके जीवन में एक पॉजिटिव बदलाव भी आया है। बेटी मेहर को जन्म देने के बाद उनका 23-25 किलो वजन बढ़ गया था। लोग इस पर काफी नेगेटिव बोलते थे। लॉकडाउन के 8 महीनों में उन्होंने अपना 21 किलो वजन कम कर लिया है।
| Published : Feb 05 2021, 02:44 PM IST / Updated: Feb 05 2021, 02:47 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
नेहा घूपिया की बेटी मेहर का जन्म नंवबर 2018 में हुआ था। बच्ची के जन्म के बाद वो भी कई बदलावों से गुजरीं और उनका वजन बढ़ गया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि इसको लेकर उनके मन में कोई नेगेटिविटी नहीं थी, लेकिन इसके लिए उन्हें फैट-शेम किया गया।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया था कि लॉकडाउन के 8 महीने में उन्होंने 21 किलो वजन घटाया था। वो बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन करीब 25 किलो बढ़ गया था।
इसके लिए उन्हें ट्रोल और जज किया गया। ये तक कहा गया कि उनका फिल्मी करियर खत्म हो जाएगा।
नेहा ने बताया है कि 'आप अपने अंदर एक खूबसूरत जिंदगी के लिए होते हैं और अचानक ये बाहर आ जाती है। जब आप खुद को देखते हैं तो अजीब लगता है।
हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में उसका वजन ना बढ़े। उनका 23-25 किलो वजन बढ़ गया था।'
नेहा ने बताया था कि लोग उनकी फैट-शेमिंग करते थे। कहते थे कि उनकी जिंदगी और करियर रुक गया है। हालांकि, उन्होंने धैर्य रखा और धीरे-धीरे वजन घटने दिया।
नेहा ने बताया कि 'लॉकडाउन में उन्होंने एक काम किया कि लोगों ने उनके बारे में जो कहा कि उसकी चिंता नहीं की और 8 महीनों में 21 किलो वजन कम किया।'