- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा के 10 साल छोटे पति ने किया खुलासा, बताया पत्नी से उन्हें चाहिए कितने बच्चे
प्रियंका चोपड़ा के 10 साल छोटे पति ने किया खुलासा, बताया पत्नी से उन्हें चाहिए कितने बच्चे
मुंबई. अनुष्का शर्मा, करीना कपूर के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों बेबी प्लानिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में प्रियंका के दस साल छोटे पति ने बच्चे प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है कि वो चाहते हैं उन्हें पत्नी से ढेर सारे बच्चे हों। दरअसल, हाल ही में निक जोनस ने एक इंटरव्यू में बच्चों की प्लानिंग को लेकर बात की और इसी दौरान उन्होंने इसे लेकर बात की। निक ने एक्ट्रेस को अपनी लाइफ का अहम हिस्सा बताया...

इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने कहा कि वो चाहते हैं कि प्रियंका और उनके ढेर सारे बच्चे हों। इसके साथ ही उन्होंने निक को अपनी लाइफ का बेहद अहम हिस्सा बताया है।
निक जोनस ने इस बातचीत में होने वाले बच्चे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि 'ये एक बेहद खूबसूरत यात्रा होने जा रही है और वो ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करते हैं।'
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा से शादी रचाने वाले निक ने कहा कि 'वो पत्नी प्रियंका को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। ये कुछ ऐसा है, जिसकी वो उम्मीद करते हैं। वो एक-दूसरे का साथ पाकर बेहद खुशनसीब महसूस करते हैं।'
बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कितने बच्चे चाहती हैं तो उन्होंने कहा था कि वो एक या दो नहीं ढेर सारे बच्चे करना चाहती हैं।
बहरहाल, अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। इसमें वो पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं।
इस फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि ऑस्कर 2021 का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड प्रियंका चोपड़ा को मिल सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।