MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • क्या आपको भी दिखी प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म Adipurush में ये 10 गलतियां

क्या आपको भी दिखी प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म Adipurush में ये 10 गलतियां

एंटरटेनमेंट डेस्क. तान्हाजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) पर जमकर बवाल मचा हुआ है। रविवार को टीजर रिलीज करने के बाद से ही इसकी सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ाई जा रही है। फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों ने इस फिल्म अभी से फ्लॉप कहना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे 4 महीने पहले से बायकॉट करना शुरू कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने ऑफिशियली ये घोषणा की थी कि ये फिल्म महर्षि वाल्मिकी की रामायण पर आधारित है, लेकिन टीजर में जिस ढंग से तमाम कैरेक्टर्स को दिखाने की कोशिश की गई, उसका जिक्र किसी भी हिंदू शास्त्र में नहीं किया गया है। फिल्म में प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) लीड रोल में है। आज आपको 1 मिनट 46 सेकंड के आदिपुरुष के टीजर की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनको शायद कम हो लोगों ने नोटिस किया होगा...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 06 2022, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

आदिपुरुष के टीजर को लेकर जो उत्साह फैन्स में था उसे देखने के बाद ठंडा हो गया। ज्यादातर का कहना है कि इसके VFX इतने ज्यादा खराब है कि आंखों को चुभ रहे है। VFX के नाम पर धोखा दिया गया। कुछ ने इसे एनिमेशन फिल्म तक कह दिया।

210

फिल्म में प्रभास के लुक पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है और सोशल मीडिया पर बवाल मच रहा है। इसमें जो सबसे बड़ी गलती रही वो ये कि प्रभास, भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, जो बिल्कुल उनपर सूट नहीं कर रहा है। वही, फैन्स ने एक गलती ये भी पकड़ी कि उनके पैरों में खड़ाऊं की जगह सैंडिल नजर आ रहे है जबकि इससे पहले ऐसी कोई रामायण नहीं बनी जिनमें श्रीराम के किरदार को ऐसा दिखाया गया।

310

फिल्म में सीता का रोल कृति सेनन प्ले कर रही लेकिन उनके लुक पर भी लोग सवाल उठा रहे है। टीजर में कृति के लुक में कई सारी गलतियां नजर आ रही है। मसलन उनके लुक को थोड़ा मॉर्डन टच देने की कोशिश की गई। उनके आउटफिट को रिवीलिंग भी कहा जा रहा है। 

410

सबसे ज्यादा गलतियों लोगों ने रावण बने सैफ अली खान के लुक में निकाली। लोगों का कहना है कि सैफ रावण कम और मुगल बादशाह ज्यादा लग रहे है। उन्हें लेदर के कपड़े पहना दिए, जो रावण के किरदार से मैच नहीं खाते है। टीजर में रावण को मॉडर्न, स्टाइलिश और स्पाइक हेयरकट में दिखाया गया। ऐसा रावण अभी तक किसी भी रामायण में नहीं दिखाया गया।

510

रावण के लुक में सबसे बड़ी गलती ये भी दिखी कि न तो उनके माथे पर चंदन का तिलक था और न ही रौबदार मूंछें। आवाज में भी गरजना सुनाई नहीं दिया। वहीं, रावण की बढ़ी दाढ़ी दिखाकर मेकर्स ने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार ली। वहीं, रावण को महापंडित कहा जाता है, लेकिन इस फिल्म में रावण पंडित कम मुगल शासक ज्यादा दिख रहा है।

610

रावण के लुक में एक गलती यह भी कि उनके माथे से त्रिपुंड गायब है। त्रिपुंड मतलब माथे पर भस्म या फिर चंदन से बनी तीन रेखाएं। लेकिन आदिपुरुष के रावण का माथा तो खाली नजर आया।

710

फिल्म में एक सबसे बड़ी गलती यह है कि इसमें पुष्पक विमान की जगह रावण बने सैफ अली खान को ड्रैगन की सवारी करते दिखाया गया। रावण महान और धार्मिक रहे है न कि राक्षस।

810

हनुमान के लुक को लेकर कई गलतियां सामने आई है। उनका लुक जैसे दिखाया है वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इसमें हनुमान जी के अंग वस्त्र अजीबोगरीब तरीके से दिखाए गए हैं।
 

910

टीजर में जो युद्ध के सीन्स दिखाए गए है, उनमें भी ढेर सारी गलतियां है। इसमें राम, राक्षसों की सेना से लड़ते नजर आ रहे है। इस तरह का चित्रण किसी भी हिंदू लोककथा में नहीं किया गया है। 

1010

वहीं, इस गलती को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि टीजर में वानरों का लुक असली कम और एनिमेटेड ज्यादा है। वहीं, वानरों की सेना को अजीबोगरीब तरीक से उछते-कूदते दिखाया गया है। 

 

ये भी पढ़ें
500 Cr की फिल्म में राम बनने अकेले प्रभास ने वसूली इतनी मोटी रकम, सैफ-कृति सेनन को मिले बस इतने

पत्नी को अकेला छोड़ ऋचा-अली के रिसेप्शन में पहुंचे विक्की कौशल, ऋतिक रोशन ने GF संग दिए पोज, PHOTOS

सलमान-शाहिद-अजय सब निकले फिसड्डी, Dussehra पर रिलीज इन 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल घुमा देगा माथा

Vikram Vedha नहीं तोड़ सकी ऋतिक रोशन की इस फिल्म का रिकॉर्ड, इन 6 मूवीज को भी पछाड़ने में रही पीछे

BIGG BOSS 16 के घर में रहने इस एक्ट्रेस ने वसूली सबसे तगड़ी फीस, इन 2 को करना पड़ा इतने कम में संतोष

7 वजह जिसके कारण BOX OFFICE पर सुपरफ्लॉप हो सकती है प्रभास-सैफ अली खान की 500 करोड़ की Adipurush

हिला कर रख दिया इस मूवी ने BOX OFFICE, 10 दिन में कमाए इतने बन जाए Vikram Vedha जैसी 4 फिल्में

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image5
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved