MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कभी इस शख्स के प्यार में पागल थीं Preity Zinta, 5 साल बाद यूं बिगड़ा रिश्ता कि ब्रेकअप पर हुआ खत्म

कभी इस शख्स के प्यार में पागल थीं Preity Zinta, 5 साल बाद यूं बिगड़ा रिश्ता कि ब्रेकअप पर हुआ खत्म

मुंबई। प्रिटी जिंटा (Preity Zinta)  अब फिल्मों से दूर अपनी शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। प्रिटी जिंटा ने 2016 में खुद से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया था। बता दें कि प्रिटी जिंटा कभी बिजनेसमैन नेस वाडिया (Ness Wadia) के प्यार में पागल थीं। दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों, अवॉर्ड फंक्शन और क्रिकेट के मैदान में एक-दूजे का हाथ थामे नजर आते थे। प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया के बीच पांच साल तक करीबी संबंध रहे। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता कुछ ऐसे बिगड़ा कि सीधे ब्रेकअप पर आकर खत्म हुआ। आखिर क्यों टूटा प्रिटी जिंटा से नेस का रिश्ता..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 31 2021, 12:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नेस वाडिया और प्रिटी जिंटा का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और जल्द ही ये प्यार में तब्दील हो गया था। कहा जाता है कि नेस वाडिया के कहने पर ही प्रिटी जिंटा ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरियां बना ली थीं। हालांकि, नेस वाडिया की मां को प्रिटी पसंद नहीं थीं और इसी वजह से इनके रिश्ते में दरार आई। 

28

प्रिटी और नेस वाडिया, दोनों का ही इंटरेस्ट क्रिकेट में था। साल 2008 में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब को दोनों ने मिलकर खरीदा और बिजनेस पार्टनर भी बन गए। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उसके बाद दोनों को एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं है। 

38

2009 में दोनों का रिश्ता टूटने की खबर आई और तब से अब तक नेस और प्रिटी सिर्फ बिजनेस पार्टनर ही हैं। मैच के दौरान भी दोनों मौजूद रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे की तरफ देखते तक नहीं हैं। प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया का ब्रेकअप, आखिर क्यों हुआ, ये जानने के लिए पीछे जाना होगा। बात 30 मई, 2014 की है, जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्‍स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच था।
 

48

इस मैच में नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे। वे स्टेडियम में देर से पहुंचे थे। इसलिए उन्हें VIP बॉक्स में सीटें नहीं मिल पाई थीं। उन्हें 10-15 मिनट तक इंतजार करने को कहा गया, जबकि उनके लिए रिजर्व सीटों पर प्रिटी जिंटा के कुछ दोस्त बैठे हुए थे। ये बात नेस वाडिया को बहुत बुरी लगी। 

58

इसके बाद नेस वाडिया सीधे प्रिटी जिंटा के पास गए और उनसे शिकायती लहजे में पूछा कि रिजर्व रखी सीटों का क्या हुआ? इस पर प्रिटी ने उन्हें सबकुछ बताया तो दोनों में जमकर बहस हो गई। इसके बाद लोगों की नजरों से बचने के लिए दोनों VIP बॉक्स से बाहर कॉरपोरेट ऑफिस में चले गए। 

68

बाद में 13 जून, 2014 की रात प्रिटी जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में प्रिटी ने नेस पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप लगाए। इसके अलावा प्रिटी ने ये भी कहा कि नेस वाडिया ने मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी और कमरे में बंद कर दिया था।

78

वहीं, नेस वाडिया ने प्रिटी जिंटा के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था। बता दें कि दोनों फरवरी, 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। मई, 2009 में सबसे पहले इनके ब्रेकअप की खबर आई। हालांकि, दोनों ने पब्लिकली कुछ नहीं कहा था। कुछ रिपोर्ट्स में इनके ब्रेकअप की वजह नेस की मां को माना गया। नेस की मां ने इस रिलेशनशिप पर कमेंट करते हुए कहा था कि नेस किसी जेब्रा से भी शादी कर ले, मुझे क्या फर्क पड़ता है।

88

बता दें कि नेस वाडिया के अरबपति पिता नुस्ली वाडिया 'वाडिया ग्रुप्स कंपनी' के मालिक हैं। उनकी मां मौरीन वाडिया एक फैशन मैगजीन 'ग्लैडरैग्स' की मालकिन हैं। नेस पाकिस्तान के फांउडर मोहम्मद अली जिन्ना के पड़नाती हैं। नेस अपने वाडिया ग्रुप कंपनीज की इंडस्ट्रीज में से एक ब्रिटानिया इंडस्ट्री के डायरेक्टर भी हैं।

ये भी पढ़ें :
प्रिटी जिंटा के पति को नहीं आती हिंदी तो सलमान ने सिखा दी गालियां, अब एक्ट्रेस को इस नाम से बुलाते हैं जीन
86 साल के Dharmendra अपने फॉर्महाउस में लगवा रहे प्याज, खेती बाड़ी को लेकर एक्टर ने बताया फ्यूचर प्लान

सबके सामने पति संग कभी रोमांटिक तो कभी शरमाती दिखी Neha Kakkar, खुले बाल-बिना मेकअप आई नजर, ये भी दिखे

New Year 2022: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से Sidharth Malhotra- Kiara Advani तक, यहां मनाएंगे जश्न

Maine Pyar Kiya @ 32: Bhagyashree के कारण बेरोजगार हो गए थे Salman Khan, इतने महीने बैठे रहे बेकार

एक ही दिन आता है Rajesh Khanna और उनकी बेटी Twinkle का जन्मदिन, ये जोड़ियां भी सेम डेट पर शेयर करती हैं बर्थडे

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image2
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image3
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
Recommended image4
Dhurandhar 2 Teaser: ल्यारी का नया किंग, सबसे बड़ा विलेन,1.12 मिनट में खुला ‘धुरंधर 2’ का पूरा गेम
Recommended image5
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved