- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति से है कई ज्यादा अमीर
इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति से है कई ज्यादा अमीर
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हो गईं है।। उनका जन्म 18 जुलाई,1982 को जमशेदपुर में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली प्रियंका के पास फिलहाल बॉलीवुड की किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। बॉलीवुड के साथ ही उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में भी काफी लंबे से काम करना शुरू कर दिया था। खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 2018 में शादी करके वे अमेरिका में ही बस गई है। आपको बता दें कि प्रियंका के पति जहां उम्र में उनसे छोटे हैं वहीं प्रॉपर्टी के मामले में भी निक पत्नी से पीछे ही है। आज आपको प्रियंका और निक की प्रॉपर्टी और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे, बता दें कि प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की।

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन है। वहीं, उनके पति निक जोनस करीब 175 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।
निक और प्रियंका दोनों को ही लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद है। दोनों के पास महंगी गाड़ियों से लेकर आलीशान बंगले तक है।
शादी के प्रियंका-निक ने कैलिफॉर्निया में 144 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला खरीदा था। प्रियंका के इस घर में 7 बेडरूम के अलावा 11 बाथरूम हैं। इसके आसपास प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है।
उनके पास गोवा में भी एक आलीशान बंगला है। गोवा के बागा बीच के पास स्थित इस बंगले की कीमत 20 करोड़ है। ये बंगला उस इलाके की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक है। कई बार छुट्टियों में प्रियंका अपना वक्त यहीं बिताती हैं।
मुंबई में प्रियंका जिस बंगले में रहती थी, उसका नाम दरिया महल है। वर्सोवा इलाके में स्थित यह बंगला 100 करोड़ कीमत का है। विन्टेज आर्किटेक्चर से बना यह बंगला प्रियंका को बेहद पसंद है। यह बंगला 1930 में ब्रिटिश आर्किटेक्ट द्वारा बनाया गया था।
प्रियंका एक से एक महंगे आउटफिट्स की शौकीन हैं। उनके वॉर्डरोब में 12.8 लाख रुपए कीमत के फॉक्स फर कोट भी शामिल है।
प्रियंका हार्ले डेविडसन-Street 500 रेसिंग बाइक की मालकिन हैं। इस बाइक की कीमत 4 लाख रुपए से ज्यादा है। पिंक कलर की यह बाइक प्रियंका ने तब खरीदी थी जब वह खतरों के खिलाड़ी -3 होस्ट कर रही थीं।
प्रियंका और निक के पास कई महंगी कारें भी है। उनके पास रॉल्स रॉयल घोस्ट ( 5.25 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू 7 (1.95 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच एस क्लास (1.21 करोड़ रुपए), पोर्श केयेन (1.04 करोड़ रुपए), कर्मा फिशर ( 76 लाख रुपए), बीएमडब्ल्यू 5 (52 लाख रुपए) कारें है।
प्रियंका ने निक से 2-3 दिसंबर को जयपुर के उमैद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शादी में भी कपल ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
प्रियंका चोपड़ा, पति, सास और ससुर के साथ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।