- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सिर पर कलश और चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान, प्रियंका ने यूं किया था गृह प्रवेश, देखें अनसीन फोटो
सिर पर कलश और चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान, प्रियंका ने यूं किया था गृह प्रवेश, देखें अनसीन फोटो
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जीवनी 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं। 9 फरवरी को एक्ट्रेस ने इस बुक को लॉन्च किया है। इसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई पहलुओं की चर्चा की है, जिसमें कई बुरे हैं तो कुछ अच्छे भी हैं। इसके अलावा इसमें एक अध्याय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के गृह प्रवेश का भी है। इस बुक में लॉस एंजेलिस वाले घर में प्रियंका और निक के गृह प्रवेश की कई अनदेखी फोटोज भी हैं। इस दौरान दोनों इंडियन कल्चर को फॉलो करते दिख रहे हैं।

इस वक्त प्रियंका की ये किताब 'Unfinished' काफी चर्चा में है, जिसमें कई ऐसी बातें एक्ट्रेस ने बताई हैं, जिसके बारे में पहले से किसी को कुछ भी नहीं पता था।
इस बुक में निक और प्रियंका की ढेरों तस्वीरें भी हैं। इनमें से एक उनके गृह प्रवेश की भी है। यह समय की है जब दोनों अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में शिफ्ट हो रहे थे।
तस्वीर को शेयर करते हुए बुक के कैप्शन में प्रियंका ने बताया है कि क्वारंटाइन के दौरान नए घर से जाना थोड़ा अजीब लगा था, लेकिन उन्होंने इसे अच्छी तरह से किया और वो भी गृह-प्रवेश सेरेमनी के साथ।
गृह प्रवेश वाली इस तस्वीर में जहां प्रियंका सिंगल स्लीव्स कुर्ते और सिर पर दुपट्टा, माथे पर कलश लिए नजर आ रही हैं। उनके पीछे निक नजर आ रहे है और उनके हाथ में थाली है।
फोटोज का कोलाज निक जोनस के फैन पेज पर भी शेयर किया गया है। अपनी इस बुक में प्रियंका ने नोज सर्जरी से लेकर फिल्मी दुनिया में डायरेक्टर-प्रड्यूसर से मिले उन बुरे अनुभवों को भी बयां किया है जब एक्ट्रेस इस इंडस्ट्री में नई-नई आई ही थीं।
बहरहाल, इसके अलावा अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग और फिल्म की स्टोरी को जमकर क्रिटिक्स से सराहना मिली थी।
फिल्म में प्रियंका के अलावा राजकुमार राव भी थे। इस मूवी से ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखी थी। इनकी जोड़ी की भी लोगों ने खूब तारीफ की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।