- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने कहा मस्जिद में गाना गाते थे मेरे पापा, अब लोग पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल
प्रियंका चोपड़ा ने कहा मस्जिद में गाना गाते थे मेरे पापा, अब लोग पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल
मुंबई। प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। इसी बीच, ओपरा विन्फ्रे के साथ उनका हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस इंटरव्यू के वायरल होने की वजह ये है कि प्रियंका ओपरा विन्फ्रे के एक सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं कि उनके पापा अशोक चोपड़ा मस्जिद में गाना गाया करते थे। प्रियंका चोपड़ा के इस इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग अब उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में अपनी किताब Unfinished के अलावा अपने बचपन और दूसरे मुद्दों पर बात की। इंटरव्यू में ओपरा ने जब प्रिंयका को बचपन में मिली स्प्रिचुअल चीजों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत में रहते हुए आध्यात्म से न जुड़ पाना बेहद कठिन है। आप ठीक कह रही हैं। तमाम धर्मों के साथ जो हमारे आसपास हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है।
प्रियंका ने आगे कहा- मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हूं। जब मैं स्कूल गई, तो मैं क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाया करते थे, मुझे इस्लाम के बारे में पता था। मैं एक हिंदू फैमिली में पली-बढ़ीं, इसलिए इस बारे में भी मुझे पता था। तो इस तरह आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जिसे आप नकार नहीं सकते।
प्रियंका की बातें सुनकर अब लोग सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक शख्स ने पूछा- कौन सी मस्जिद में गाते थे प्रियंका? वहीं एक और शख्स ने कहा- बिल्कुल सही। मैंने खुद बहुत से लोगों को गाते देखा है, लेकिन वो मस्जिद नहीं दरगाह है, जहां लोग गाते हैं।
एक और यूजर ने कहा- वाह! मस्जिदों में गाने की इजाजत होती है? ये तो मुझे पता ही नहीं था। बहन क्या तुम हमें अपने संघर्ष के बारे में और कुछ बता सकती हो? एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा- प्रियंका के पिता मस्जिद में गाते थे। कोई मुझे उस मस्जिद का नाम बता दो प्लीज।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम से इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका ने बताया है कि उनका ये रेस्टोरेंट इसी महीने के आखिर में शुरू हो जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति पॉप स्टार निक जोनस ने हाल ही में ऑस्कर 2021 के नामांकन की घोषणा की। 93वां ऑस्कर अवॉर्ड 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन हर साल फरवरी के महीने में किया जाता रहा है, लेकिन इस साल कोरोना के चलते आयोजन में देरी हुई है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से 1 और 2 दिसंबर, 2018 में शादी की थी। कपल की शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शाही अंदाज में हुई थी। इनकी शादी पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे।
प्रियंका फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी किताब 'Unfinished' भी रिलीज की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।