- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इवेंट में पत्नी दीपिका का गाउन संभालते दिखे रणवीर, ड्रेस देख लोगों ने पूछा- टेंट के कपड़े हैं?
इवेंट में पत्नी दीपिका का गाउन संभालते दिखे रणवीर, ड्रेस देख लोगों ने पूछा- टेंट के कपड़े हैं?
मुंबई। आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) अवॉर्ड बुधवार को मुंबई में आयोजित किया गया। डोम एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में हुए इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ग्रीन कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान दीपिका-रणवीर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, दीपिका यहां डिजाइनर गौरव गुप्ता के पर्पल कलर के गाउन में नजर आईं। गाउन इतना लंबा था कि रणवीर उसे पकड़कर दीपिका के पीछे-पीछे चलते दिखे। रणवीर को दीपिका के पीछे चलते देख लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक शख्स ने लिखा- 'टेंट के कपड़े हैं क्या'। वहीं एक और शख्स ने कहा- 'दोनों अपनी ही दुनिया में रहते हैं। इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।' एक और शख्स बोला- 'राम मिलाए जोड़ी'। View this post on Instagram #RanveerSingh #DeepikaPadukone 😍❤️A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Sep 18, 2019 at 8:06pm PDT
16

बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर, 2018 को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद हुए रिसेप्शन में भी रणवीर दीपिका का गाउन संभालते नजर आए थे।
26
दीपिका पादुकोण को IIFA 2019 में स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दिया गया। बता दें, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के अपोजिट काम किया था।
36
शो के ग्रीन कार्पेट पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने जलवा बिखेरा। यहां रेखा, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ जैसे कई सितारे चमक बिखेरते नजर आए।
46
दीपिका पादुकोण को रेखा ने अपने हाथों से अवॉर्ड दिया। इससे पहले जब दीपिका का नाम अनाउंस हुआ और वो स्टेज पर आईं तो रेखा ने बड़े अदब के साथ झुकते हुए दीपिका का स्वागत किया।
56
शो में रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आलिया भट्ट को 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
66
जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, दुबई, कोलंबो, न्यूयॉर्क जैसे शहरों के बाद इस साल 20वें आईफा अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में हुआ। आईफा की शुरुआत 2000 में हुई और अब तक इसे 16 शहरों में आयोजित किया जा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos