MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 17 साल की हुई Raveena Tandon की बेटी, खूबसूरती में अपनी मां से भी दो कदम आगे हैं राशा

17 साल की हुई Raveena Tandon की बेटी, खूबसूरती में अपनी मां से भी दो कदम आगे हैं राशा

मुंबई। रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी 17 साल की हो गई हैं। राशा थडानी (Rasha Thadani) का जन्म 16 मार्च, 2005 को हुआ था। बेटी के 17वें जन्मदिन पर मां रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी पोस्ट शेयर की है। रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इन फोटोज में राशा बेहद प्यारी लग रही हैं। वैसे खूबसूरती के मामले में राशा अपनी मां रवीना टंडन से दो कदम आगे हैं। बेटी के बर्थडे पर रवीना ने लिखा इमोशनल नोट..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 16 2022, 03:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इन फोटोज के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपनी बेटी के लिए एक नोट भी लिखा है, जिसमें कहा- मेरी प्यारी, दयालु बेटी 17 साल की हो गई है। मैं आपको एक बार फिर अपने सीने से लगा लेना चाहती हूं। तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी देखभाल करने वाली बेटी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

बता दें कि राशा अपनी मां रवीना (Raveena Tandon) के बेहद करीब हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कुछ दिनों पहले रवीना अपनी बेटी के साथ एक वेडिंग फंक्शन में भी नजर आई थीं। मां-बेटी दोनों ही कैमरा फ्रेंडली हैं और अक्सर पोज देती नजर आती हैं। 

38

राशा फिलहाल अपनी स्कूलिंग कम्प्लीट कर रही हैं। राशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उन्हें बॉक्सिंग का शौक है। राशा भले ही शाहरुख की बेटी सुहाना या दूसरे स्टारकिड्स की तरह पार्टीज में नजर नहीं आतीं लेकिन वो अपनी मां के साथ अक्सर वेडिंग फंक्शन में दिखती हैं।

48

वैसे, राशा अक्सर मां रवीना टंडन के साथ इंस्टा रील्स बनाती हैं। राशा को अपनी मां रवीना टंडन की तरह खूबसूरती विरासत में मिली है। राशा भी फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। राशा का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम रणबीर है। रवीना टंडन अपने दोनों ही बच्चों के बेहद क्लोज हैं और उन्हें बेशुमार प्यार करती हैं। 

58

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने फिल्म 'स्टंप्ड' (2003) फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से डेटिंग शुरू की थी। अनिल तलाकशुदा थे। दोनों जल्द ही एक-दूसरे के करीब आ गए और इसी साल सगाई भी कर ली। बाद में रवीना और अनिल थडानी ने 22 फरवरी, 2004 को शादी कर ली। 

68

वैसे, रवीना (Raveena Tandon) शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन गई थीं। दरअसल, उन्होंने 21 साल की उम्र में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद ले लिया था। रवीना ने अपने दोनों बेटियों को पढ़ाया और फिर दोनों की शादी धूमधाम से की।

78

रवीना (Raveena Tandon) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1994 में आई फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान वे अक्षय कुमार के करीब आईं। दोनों के अफेयर शुरू हो गया, लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। 

88

रवीना (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'दावा', 'कीमत', 'बारूद' जैसी कई फिल्में की। हर फिल्म के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं, लेकिन अक्षय उस वक्त दूसरी एक्ट्रेसेस के भी करीब थे। कहा जाता है कि वो रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : 
Raveena Tandon ने इस वजह से छुपाई थी बेटियों को गोद लेने की बात, 27 साल बाद एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
The kashmir Files ने तोड़े रिकॉर्ड्स, 3 दिन में कमाई में 325% का उछाल, तीन गुना हुई स्क्रीन्स की संख्या
पति को मारी गोली फिर पत्नी को खिलाए खून से सने चावल, कश्मीरी हिंदुओं की दर्दनाक दास्तां सुन कांप उठेगा कलेजा
The Kashmir Files का प्रमोशन न करना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, लोग कर रहे शो का Boycott

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bhooth Bangla Day 30 Collection: 5वें शनिवार 'भूत बंगला' का ताबड़तोड कलेक्शन, कमाई में 86.7% ग्रोथ
Recommended image2
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2 : 'पति पत्नी और वो 2' हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन कैसा रहा हाल
Recommended image3
Akshay Kumar Full Entertainment Movies: अक्षय कुमार की धांसू मनोरंजन वाली 6 फिल्में, OTT पर ले मजा
Recommended image4
Salman Khan मरते-मरते बचे, खुद सुनाई डरावनी कहानी, बोले- डेढ़ मिनट तक अटकी रही सांस
Recommended image5
Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved