- Home
- Entertainment
- Valentine's Day: OTT पर देखें 6 सबसे रोमांटिक फिल्में, दोबारा इश्क करने का करेगा मन
Valentine's Day: OTT पर देखें 6 सबसे रोमांटिक फिल्में, दोबारा इश्क करने का करेगा मन
Valentine's Day: दुनियाभर में शनिवार को वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्यार करने वाले अपने दिल की बात कह रहे हैं और डे को एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की उन रोमांटिक फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें साथी के साथ ओटीटी पर देख सकते हैं।

फिल्म कुछ कुछ होता है
डायरेक्टर करन जौहर की कुछ कुछ होता है 1998 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सलमान खान और सना सईद लीड रोल में हैं। इस फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया। फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। वेलेंटााइन डे पर इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
फिल्म जब वी मेट
2007 में आई डायरेक्टर इम्तियाज अली की जब वी मेट दो अजनबियों की शानदार लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है। शाहिद कपूर और करीना कपूर के लीड रोल वाली इस फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें... Propose Day: SRK से अभिषेक बच्चन तक...रोमांटिक है बॉलीवुड के 8 सेलेब्स का प्रपोजल स्टाइल
फिल्म मोहब्बतें
राइटर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मोहब्बतें 2000 में आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। इनके साथ उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी भी थे। इस रोमांटिक फिल्म को आप वेलेंटाइन डे पर ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
फिल्म साथिया
साथिया 2002 में आई रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन शाद अली ने किया था। तमिल फिल्म अलाई पायुथे (2000) की रीमेक इस फिल्म में रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे। इस शानदार रोमांटिक फिल्म को वेलेंटाइन डे पर ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म वीर जारा
वीर-जारा 2004 में आई एक बेहद रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण यश चोपड़ा ने किया था। इसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। इनके साथ रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर भी थे। इन रोमांटिक फिल्म को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995 में बनी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल के साथ अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर भी थे। इस जबरदस्त रोमांटिक फिल्म को वोलेंटाइन डे पर ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे देखकर आपको दोबारा प्यार करने का मन करेगा।
ये भी पढ़ें... Kiss Day 2026: कौन सी है वो 5 फिल्में जिनमें देखने मिले सबसे लंबे किस सीन, एक में 4 मिनट का KISS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।