- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, आलिया के साथ दिल्ली रवाना हुआ बेटा रणबीर
ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, आलिया के साथ दिल्ली रवाना हुआ बेटा रणबीर
मुंबई/नई दिल्ली। ऋषि कपूर को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर से मिलने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। हालांकि ऋषि कपूर को अस्पताल में क्यों एडमिट किया गया है, इसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
17

भांजे की मेहंदी सेरेमनी में भी नहीं हुए शामिल : दरअसल, ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने की खबरें तब से ही जोर पकड़ने लगी थीं, जब वो भांजे अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में शामिल नहीं हुए थे। उनके अलावा इस सेरेमनी में कपूर फैमिली से उनके दोनों भाई रणधीर और राजीव कपूर के अलावा करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं।
27
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया पहले अरमान जैन की प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले थे लेकिन ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की वजह से वो इसमें नहीं पहुंचे।
37
खबर है कि आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग खत्म करने के बाद रणबीर के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।
47
बता दें कि ऋषि कपूर ने 29 सितंबर, 2018 को ट्वीट करते हुए बताया था कि वो इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। इसमें उन्होंने लिखा था- ''सभी को हैलो, किसी चीज का इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं अपने चाहने वालों से ये गुजारिश करता हूं कि वो किसी तरह का बेमतलब कयास न लगाएं। मुझे फिल्मों में काम करते हुए 45 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। आप सभी के प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटकर आऊंगा।''
57
मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे ऋषि : ऋषि कपूर के अमेरिका जाने के बाद उनकी मां कृष्णा राज कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। ऐसे में इलाज के लिए अमेरिका में होने की वजह से ऋषि अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
67
11 महीने तक इलाज कराकर लौटे थे ऋषि : कैंसर से जंग जीत कर ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ 10 सितंबर, 2019 को न्यूयॉर्क से मुंबई लौटे थे। ऋषि ने ट्विटर के जरिए अपनी वतन वापसी की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा है- "घर वापसी। 11 महीने 11 दिन। सभी का शुक्रिया।"
77
बेटे रणबीर और पत्नी नीतू के साथ ऋषि कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos