MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • परिवारवालों ने फैन्स से की अपील, कहा- रोते हुए नहीं, प्यारी सी स्माइल के साथ ऋषि को करें अलविदा

परिवारवालों ने फैन्स से की अपील, कहा- रोते हुए नहीं, प्यारी सी स्माइल के साथ ऋषि को करें अलविदा

मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।  ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बता दें कि ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर को मुंबई आने की परमिशन गृह मंत्रालय से मिल गई थी हालांकि वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 02 2020, 09:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

वहीं, थोड़ी देर पहले उनकी अंतिम यात्रा से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। ऋषि कपूर का मुंबई के कालबादेबी स्थित चंदनवाडी दाहगृह में अंतिम संस्कार किया जाएंगा। खबरें ऐसी भी हैं कि उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधा शमशान घाट ले जाया जाएगा।

28

उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ करीबी और दोस्त शामिल होंगे। खबरों की मानें तो सिर्फ 20 लोगों की ही शामिल होने की इजाजत मिली है। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है।

38

ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए फैमिली ने कहा कि 'ऋषि कपूर को ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप उन्हें रोते-रोते नहीं एक प्यारी सी स्माइल के साथ अलविदा करें।'
 

48

उनकी फैमिली की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। उनके परिवारवालों ने कहा कि 2 साल लगातार एक खतरनाक बीमारी से लड़ने के बाद ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। हम उन सभी सेलेब्स का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे जिन्होंने ऋषि कपूर के मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया या फिर उनसे मिलने न्यूयॉर्क आए जब वह अपना इलाज करवा रहे थे।

58

कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर ने भी कोरोना वॉरियर्स पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हम सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतना है।

68

ऋषि कपूर बीते साल ही न्यूयॉर्क से कैंसर ट्रीटमेंट करवा कर वापस लौटे थे। इस दौरान वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े रहे थे। लॉकडाउन के बाद से भी ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव दिखाई दिए थे। वो लगातार अपने सोशल अकाउंट के जरिए कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आए थे। वो ट्विटर पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर थे।

78

बता दें कि ऋृषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। वह पृथ्वीराज कपूर परिवार में जन्मे थे। उनके पिता राज कपूर थे। अपनी पहली ही फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ही मिला था। उन्हें ‘चिंटू’ के नाम से भी जाना जाता था। 2008 में उन्हें फिल्मफेयर की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था।

88

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले ऋषि आखिर बार 2019 में आई फिल्म द बॉडी में नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी
Recommended image2
Priyanka Chopra Romantic Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें
Recommended image3
Govinda के पास नहीं बचा पैसा? मैनेजर ने खोले हीरो नं. 1 के कई राज, अफेयर का सच भी बताया
Recommended image4
Mardaani 3 की स्टोरी दिल्ली की घटना से इंस्पायर? YRF ने दी सफाई
Recommended image5
Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved