- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: इधर आलिया-रणबीर की शादी से पहले रोशनी में नहाया RK स्टूडियो, उधर सजधज कर यहां पहुंचीं नीतू कपूर
PHOTOS: इधर आलिया-रणबीर की शादी से पहले रोशनी में नहाया RK स्टूडियो, उधर सजधज कर यहां पहुंचीं नीतू कपूर
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुंबई में स्थित कपूर फैमिली के घरों को रोशनी से सजाया जा रहा है। एक तरफ जहां कपूर खानदान के पुश्तैनी RK स्टूडियो को रंग-बिरंगी रोशनी से नहला दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोमवार को डांस दीवाने जूनियर के सेट के बाहर सजी-धजी नजर आईं। इस दौरान नीतू कपूर पर्पल और सिल्वर कॉम्बिनेशन वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रोशनी से जगमगाए कपूर हाउस..

चेम्बूर स्थित आरके स्टूडियो को रणबीर-आलिया की शादी से पहले कुछ इस तरह सजाया गया है। बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी भी इसी जगह पर हुई थी।
आरके स्टूडियो के बाहर पेड़ों पर भी रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। बता दें कि रणबीर-कपूर की शादी के कुछ फंक्शन यहीं पर होंगे।
रात में रोशनी से जगमगाता आरके स्टूडियो। बता दें कि इस स्टूडियो से कपूर खानदान की बहुत गहरी यादें जुड़ी हुई हैं। बता दें कि इसे राज कपूर ने 1948 में बनवाया था।
आरके हाउस को अंदर से भी सजाया जा रहा है। बता दें कि आरके हाउस करीब 2 एकड़ में फैला है। 2017 में यहां आग लग गई थी, जिसके बाद इसे भारी नुकसान हुआ था।
बांद्रा स्थित ऋषि कपूर के घर 'वास्तु' को भी रोशनी से जगमगाया गया है। फिलहाल यहां रेनोवेशन का काम भी चल रहा है।
ऋषि कपूर के घर कृष्णा राज बंगलो के बाहर सफेद पर्दे लगाए जा रहे हैं, ताकि मीडिया को किसी भी तरीके से अंदर के फुटेज ना मिलें।
कृष्णा राज बंगलो को फिलहाल सजाने का काम चल रहा है। यहां रंगीन रोशनी के साथ ही झालरें भी लगाई जा रही हैं। रणबीर-आलिया की शादी के कुछ फंक्शन यहां भी होंगे।
बांद्रा स्थित बंगले वास्तु को कुछ इस तरह सजाया जा रहा है। कुछ महीनों पहले रणबीर कपूर आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ यहां काम का जायजा लेने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें :
शादी के बाद मुंबई के इस आलीशान होटल में होगा आलिया-रणबीर का ग्रैंड रिसेप्शन, पार्टी में आएंगे ये खास मेहमान
इस दिन होगी आलिया-रणबीर की हल्दी मेंहदी और संगीत की रस्में, शादी में शामिल होंगे सिर्फ इतने मेहमान
आलिया के होने वाले पति इस उम्र में खो चुके हैं वर्जिनिटी, इन 5 विवाद से जुड़ा है रणबीर कपूर का नाता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।