MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Round Up 2021: Dilip Kumar से सिद्धार्थ शुक्ला तक, इस साल दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे

Round Up 2021: Dilip Kumar से सिद्धार्थ शुक्ला तक, इस साल दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे

मुंबई. साल 2021 हमसे जुदा होने वाला है। ये साल कोरोना महामारी की वजह से बुरा तो रहा ही इसके साथ ही कई फिल्मी सितारे भी असमय काल के गाल में समां गए। उनकी मौत ने लोगों को हैरान और दुखी करके रख दिया। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर दिलीप कुमार (Dilip kumar) को हमने खो दिया। वहीं, बेहद ही कम उम्र में टीवी के फेमस चेहरा सिद्धार्थ शुक्ला (sidharth shukla) हमेशा के लिए हमसे दूर हो गए। हालांकि ये हमारे बीच अब नहीं है लेकि उनकी यादें और ऑन-स्क्रीन अवतार हमेशा जिंदा रहेंगे। आइए  जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 24 2021, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार इस साल दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। 7 जुलाई 2021 को उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में डूब गया था। दिलीप कुमार एक महान अभिनेता थे। 54 वर्षों के करियर के दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। दिलीप कुमार संसद सदस्य भी रह चुके थे।

27

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) के सबसे छोटे बेटे बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का 9 फरवरी 2021 को निधन हुआ था। साल 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले राजीव ने पूरे अभिनय करियर में कोई 10 से 12 फिल्मों में ही काम किया था।राजीव कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाई थी। राजीव कपूर की जान हार्ट अटैक से गई। 

37

मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' में दादी सा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) इसी साल हमसे हमेशा के लिए दूर हो गई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री का 16 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया था।75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनका जीवन बचाया नहीं जा सका। सुरेखा सीकरी को फिल्म 'बधाई हो' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया था।
 

47

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विनर 'बालिका वधु' फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हर किसी का दिल दहला दिया था। किसी को भी सहज विश्वास नहीं हो रहा था कि इतने फिट और फाइन एक्टर का निधन हार्ट अटैक से भी हो सकता है। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए।उन्हें वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3, बालिका वधू और दिल से दिल तक में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।

57

कार्डियक अरेस्ट से एक और अभिनेता की जान गई और वो थे अमित मिस्त्री (Amit Mistry)। 23 अप्रैल 2021 को ये हमेशा के लिए हमसे दूर हो गए। उनकी मृत्यु के समय वह 47 वर्ष के थे। उन्हें वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में उनकी एक्टिंग के लिए खूब सराहा गया था।

67

बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) भी अब हमारे बीच नहीं हैं। 1 मई 2021 को कोरोना की वजह से इनकी जान चली गई। बिक्रमजीत ने माधा जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। फिल्म मरजावां, बिक्रमजीत की सिनेमाघरों में हिट होने वाली पिछली फिल्म थी।

77

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के डायरेक्टर पति राज कौशल (Raj Kaushal) ने भी इसी साल दुनिया को अलिवदा कह दिया था। राज कौशल का निधन 30 जून 2021 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।उन्होंने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था।

और पढ़ें:

'बड़े मियां छोटे मियां' बनकर AKSHAY KUMAR और TIGER SHORFF मचाएंगे धमाल, 2023 में रिलीज होगी मूवी

Shilpa Shetty अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, समीषा की क्यूटनेस ने जीत लिया लोगों का दिल

‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस वैष्णवी महंत की अवॉर्ड शो में हुई बेइज्जती, फंक्शन छोड़ लौटीं, फैंस ने की तारीफ

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved