- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अपनी धुन में इतने मगन थे सैफ कि बेटे को छोड़ निकल गए आगे, अचानक आई याद तो पलटे और उठाया गोद में
अपनी धुन में इतने मगन थे सैफ कि बेटे को छोड़ निकल गए आगे, अचानक आई याद तो पलटे और उठाया गोद में
मुंबई. सैफ अली खान 3 साल के बेटे तैमूर अली खान के साथ बीते दिनों एयरपोर्ट पर नजर आए। हालांकि, सैफ इतनी जल्दी में थे और अपनी धुन में इतने मगन थे कि कार से उतरने के बाद भूल ही गए कि उनके साथ बेटा भी है। आगे बढ़ने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें अहसास हुआ और वे मुड़े। पहले उन्होंने बेटे का हाथ पकड़ा और फिर गोद में उठा लिया। इस मौके पर तैमूर के हाथ में ढेर सारी खाने की चीजे थी। उन्होंने लाइट ब्लू कलर की जीन्स और नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी थी। आपको बता दें कि मां करीना बेटे तैमूर को सस्ते कपड़े ही पहनाती है।
16

करीना ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया- 'मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'।
26
करीना ने बताया था- 'अभी तो वो पैसे नहीं कमाता है और उसके पेरेंट्स को उसके कपड़े खरीदने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। ऐसे में उसे महंगे कपड़े पहनने को नहीं मिलते हैं'।
36
तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है।
46
सैफ ने 'कॉफी विद करन' में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।
56
बता दें कि तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी।
66
एक बातचीत में तैमूर की दादी शर्मिला ने कहा था- तैमूर आज उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos