- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रोजी रोटी के लिए टिफिन सेंटर चलाने को मजबूर है सलमान की ये एक्ट्रेस, छलक उठा दर्द
रोजी रोटी के लिए टिफिन सेंटर चलाने को मजबूर है सलमान की ये एक्ट्रेस, छलक उठा दर्द
मुंबई। सलमान खान और अतुल अग्निहोत्री के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल पिछले साल तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्हें टीबी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब इस बीमारी से उबर चुकीं पूजा काम की तलाश में हैं, लेकिन अब तक उन्हें कहीं से कोई ऑफर नहीं मिला है। ऐसे में पूजा ने और इंतजार करने के बजाय अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए टिफिन सर्विस शुरू कर दी है। एक पॉपुलर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पूजा ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
17

दोस्त की मदद से शुरू किया टिफिन सेंटर : पूजा के मुताबिक, मैं इंडस्ट्री के अपने दोस्तों से मिली और उनसे काम मांगा। लेकिन अब तक मुझे किसी फिल्म या टीवी शो में मौका नहीं मिला है। ऐसे में मैंने फैसला किया कि अब ज्यादा बैठने से कुछ होने वाला नहीं है। इसके बाद मेरे दोस्त और डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने मुझे टिफिन सर्विस खोलने का सुझाव दिया और मैंने ये काम शुरू कर दिया है। राजेंद्र सिंह ने मुझे न सिर्फ टिफिन सर्विस खोलने का आइडिया दिया बल्कि मुझे जगह और काम के लिए सामान भी दिया।
27
पूजा के मुताबिक, राजेंद्र सिंह ने मुझे न सिर्फ टिफिन सर्विस खोलने का आइडिया दिया बल्कि मुझे जगह और काम के लिए सामान खरीदने में भी मदद की।
37
बीमारी के वक्त सलमान ने की थी मदद : पूजा डडवाल मार्च, 2018 में मुंबई के शिवड़ी हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में टीबी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुईं थीं। रिकवर होने के बाद 7 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस दौरान सलमान ने पूजा की मदद की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, जब पूजा के पास कोई ठिकाना नहीं था, तब सलमान की टीम ने उन्हें सभी जरूरी सामान के साथ गोवा के एक रेंटल हाउस में शिफ्ट करा दिया था।
47
काम नहीं था तो गोवा से मुंबई आ गईं पूजा : वैसे तो पूजा गोवा में रह रही थीं, लेकिन वहां उनके पास न कोई काम था और न ही पैसे। इसलिए वे मुंबई आ गईं। पूजा अंधेरी वेस्ट वर्सोवा में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही हैं। पूजा के लिए डायरेक्टर अनीस बज्मी और बमन ईरानी ने लोगों से अपील की है कि लोग पूजा की मदद के लिए आगे आएं।
57
सलमान को भगवान मानती हैं पूजा : टीबी की बीमारी के दौरान पूजा जब अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी थीं तो उस दौरान सलमान खान ने पूजा की आर्थिक मदद की थी। पूजा आज भी सलमान खान की शुक्रगुजार हैं और उन्हें भगवान मानती हैं। पूजा बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और उन्होंने कई मेकर्स के पास जाकर काम भी मांगा, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है।
67
कभी मरने के लिए अकेले छोड़ गया था पति : पूजा जब बीमार हुई थीं तो उन्होंने कहा था- 'सालभर पहले पता चला कि मुझे टीबी है। बीमारी की हालत में मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे। मैं चाय-पानी तक के लिए दूसरों पर डिपेंड हो गई थी'। पति और परिवारवाले मुझे अकेला मरने के लिए छोड़ गए थे। बता दें कि बीमारी से पहले पूजा गोवा में कसीनो में काम करती थीं।
77
इन फिल्मों में काम कर चुकीं पूजा : पूजा ने सलमान की 'वीरगति' के अलावा 'सिंदूर की सौगंध' (2002), 'हिंदुस्तान' (2004) 'इंतकाम' और 'दबदबा' जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos