- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'दबंग 3' के ट्रेलर लॉन्च पर गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अरबाज, दो हसीनाओं के बीच दिखे सलमान
'दबंग 3' के ट्रेलर लॉन्च पर गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अरबाज, दो हसीनाओं के बीच दिखे सलमान
मुंबई। सलमान खान की मोस्टअवेटेड मूवी 'दबंग 3' का ट्रेलर बुधवार शाम को मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में लॉन्च किया गया। इस मौके पर सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, महेश मांजरेकर और उनकी बेटी सई, प्रभु देवा पहुंचे। हालांकि इस लोगों की नजरें अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पर टिकी थीं। जॉर्जिया इवेंट में अरबाज के साथ पोज देती नजर आईं। हालांकि कुछ देर बाद जॉर्जिया अरबाज को अकेला छोड़कर चली गईं, लेकिन अरबाज मीडिया को पोज देते रहे।
16

खूबसूरत साड़ी में पहुंचीं सोनाक्षी : इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में पहुंचीं। हालांकि सोनाक्षी का वीडियो देख लोग यहां भी उनका मजाक उड़ाने से बाज नहीं आए। एक शख्स ने कहा- इनसे केबीसी के सवाल पूछो। सोनाक्षी के अलावा महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
फिल्म के ट्रेलर में चुलबुल पांडे के रोल में सलमान एक बार फिर पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप, सई मांजरेकर, प्रमोद खन्ना भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'दबंग 3' अगले इसी साल 20 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।
36
फिल्म का डायरेक्शन प्रभु देवा ने किया है। जबकि प्रोडक्शन सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी का है। म्यूजिक साजिद-वाजिद ने तैयार किया है और कहानी खुद सलमान ने लिखी है।
46
दबंग 3 के ट्रेलर लॉन्च पर सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा।
56
दबंग 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अरबाज, सोनाक्षी, सलमान और सई मांजरेकर।
66
दबंग 3 के ट्रेलर लॉन्च पर सोनाक्षी और सई के साथ सलमान खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos