MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Samrat Prithviraj:अक्षय की 35 फ़िल्में कभी रिलीज नहीं हो पाईं, कोई हीरोइन की मौत, कोई एक्ट्रेस की शादी से अटकी

Samrat Prithviraj:अक्षय की 35 फ़िल्में कभी रिलीज नहीं हो पाईं, कोई हीरोइन की मौत, कोई एक्ट्रेस की शादी से अटकी

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उन्होंने अपने करियर में 113 से ज्यादा फ़िल्में की हैं और इनमें से लगभग 52 कमर्शियली सक्सेसफुल रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी 35 फ़िल्में ऐसी भी हैं, जो कभी पर्दे पर नहीं आ सकीं। इनमें से किसी के बंद होने की वजह एक्ट्रेस की अचानक से मौत होना है तो कोई हीरोइन की शादी के कारण ठंडे बस्ते में चली गई। नीचे की स्लाइड्स में जानिए आखिर अक्षय कुमार की ये 35 फ़िल्में कैन-सी हैं....

8 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jun 03 2022, 12:41 PM IST| Updated : Jun 03 2022, 12:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

1. अक्षय कुमार ने 1993 फिल्म 'परिणाम' साइन की थी। फिल्म में उनकी हीरोइन दिव्या भारती थीं। पार्थो घोष फिल्म का निर्देशन करने वाले थे। लेकिन इसी बीच अचानक दिव्या भारती की मौत की खबर आई और फिल्म फ्लोर पर नहीं आ सकी। बाद में मेकर्स ने इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया। 


2. 1997 की 'जिगरबाज़' का निर्देशन रॉबिन मुखर्जी करने वाले थे। फिल्म में अक्षय के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, ममता कुलकर्णी, अमरीश पुरी और बिंदू की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। फिल्म अज्ञात कारणों से बंद कर दी गई थी। 

3. 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोड़कर की मुख्य भूमिका थी। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तभी इसकी हीरोइन नम्रता शिरोड़कर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर ली और हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। बाद में यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।

214

4. मुकेश भट्ट की 'मुलाक़ात' में अक्षय कुमार ने आमिर खान को रिप्लेस किया था, वहीं ऐश्वर्या राय को रिप्लेस कर रानी मुखर्जी लीड रोल में आयी थीं। फिल्म में अरविद स्वामी का भी रिप्लेसमेंट था। उनकी जग्गाह चन्द्रचूड़ सिंह को लाया गया था। महेश भट्ट की जगह विक्रम भट्ट इसे निर्देशित करने वाले थे। लेकिन कुछ ही दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म अज्ञात कारणों से ठंडे बस्ते में चली गई। 

5. 2001 में अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी वर्सेस खिलाड़ी' का एलान हुआ था। उमेश मेहरा इसका निर्देशन करने वाले थी। लेकिन घोषणा के बाद फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं आ पाई। 

314

6. 1995 में अक्षय कुमार डायरेक्टर गुड्डू धनोआ के निर्देशन वाली 'कुंती पुत्र' करने वाले थे। मातेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले अनाउंस हुई इस फिल्म में अक्षय के अलावा सोनाली बेंद्रे और फरीदा जलाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन बाद में यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। 

7. 1995 में बनने वाली फिल्म 'हुकुम' में जीतेंद्र, जया प्रदा के साथ अक्षय कुमार और सोमी अली की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। केदार कश्मीरी के निर्देशन वाली इस फिल्म में बाद में अक्षय कुमार को रोनित रॉय से रिप्लेस करा दिया गया था। लेकिन यह कभी बन नहीं पाई। 

414

8. अक्षय कुमार ने डायरेक्टर पोत्तो सेन की फिल्म 'सितारों के आगे' (दो रंग) साइन की थी, जिसमें मनीषा कोइराला, शीब, अरुणा ईरानी और परेश रावल की भी अहम भूमिका थी। फिल्म 1993 में आनी थी। लेकिन कभी भी नहीं आ पाई।

9. 1992 में अक्षय कुमार केशु रामसे की फिल्म 'ललकार' करने वाले थे, जिसमें पूजा भट्ट उनकी हीरोइन थीं। हॉलीवुड फिल्म 'इंडियान जोन्स' की यह रीमेक भी कभी पर्दे पर नहीं आ पाई।

10. बताया जाता है कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी 'मोहरा' के बाद राजीव राय की फिल्म 'कौरव' में काम करने वाले थे। बाद में राजीव राय ने किन्हीं कारणों से यह फिल्म बंद करने का फैसला लिया। 

514

11 &12.  अक्षय 1993 में राम शेट्टी की फिल्म  'सिपाही' और 1994 में शिल्पा शेट्टी के साथ 'रूद्र' करने वाले थे। लेकिन अज्ञात कारणों से ये दोनों फ़िल्में कभी नहीं बन पाईं। 

13. 'राहगीर' को देव आनंद की फिल्म 'गाइड' की रीमेक माना जा रहा था। ऋतुपर्णों घोष के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में विद्या बालन अक्षय कुमार के अपोजिट लीड रोल में थीं। बताया जाता है कि देव आनंद ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को गाइड के रीमेक बनाने की अनुमति नहीं दी थी। इसलिए यह कभी बन ही नहीं पाई। 

614

14. राजकुमार संतोषी की 'सामना' (2006) में अक्षय कुमार के साथ-साथ अजय देवगन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, उर्मिला मातोंडकर और महिमा चौधरी की भी अहम भूमिका थी। देश के फर्जी संतों की पृठभूमि पर बेस्ड इस फिल्म को विवादित कंटेंट के कारण बंद कर दिया गया था। 

15. 'आसमान' को अक्षय कुमार, संजय दत्त, लारा दत्ता और कटरीना कैफ स्टारर 'ब्लू' की सीक्वल माना जा रहा था और 2010 में इसे रिलीज करने की प्लानिंग थी। फिल्म के लिए जॉन अब्राहन, नेहा ओबेरॉय और सोनल चौहान जैसे बॉलीवुड सितारों ने ऑडिशन दिए थे। लेकिन यह कभी फ्लोर पर नहीं आ सकी।

714

16. 2012 में आने वाली 'चांद भाई' का निर्देशन निखिल आडवाणी करने वाले थे। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में विद्या बालन की अहम भूमिका थी। लेकिन फिल्म अनाउंसमेंट से आगे नहीं बढ़ पाई। 

17. अक्षय कुमार 1994 में फ़िरोज़  खान की फिल्म 'अग्निकुंड' में काम करने वाले थे। फिल्म में सुनील शेट्टी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन इसी बीच फिल्म के दूसरे एक्टर अनिल कपूर ने अक्षय कुमार के पिता का रोल करने से इनकार दिया। फ़िरोज़ खान को फिल्म ठंडे बस्ते में डालनी पड़ी। 

18. 1993 में अक्षय कुमार सुनील अग्निहोत्री की फिल्म 'दिल का सौदागर' करने वाले थे। लेकिन अज्ञात कारणों से यह फिल्म फ्लोर पर ही नहीं आ सकी । 

814

19. डायरेक्टर समीर मलकान ने 1995 में अक्षय कुमार और मोनिका बेदी को फिल्म 'प्रिंस' में कास्ट किया था। फिल्म में आलोक नाथ और परेश रावल जैसे एक्टर्स भी काम करने वाले थे। यह फिल्म भी कभी नहीं बन पाई। 

20. महेश भट्ट की फिल्म 'मेरे अपने' (1993) में अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, और पूजा भट्ट को कास्ट किया गया था। ठंडे बस्ते में गई इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म 'रिगार्डिंग हेनरी' की रीमेक माना जा रहा था। 

914

21. सैफ अली खान ने 1999 में फिल्म 'ये है मुंबई मेरी जान' में काम किया था। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि 1993 में अक्षय कुमार के पास भी इसी नाम से एक फिल्म आई थी, जिसमें आयशा जुल्का और नाना पाटेकर भी अहम रोल करने वाले थे। लेकिन यह फिल्म कभी बन नहीं पाई।

22 & 23. 1993 में अक्षय कुमार ने अनिल गांगुली की फिल्म 'गहरी चाल' साइन की थी, जो कभी बन नहीं पाई। इसी तरह 1994 में डायरेक्टर मनमोहन सिंह की एक अनटाइटल्ड फिल्म का एलान भी हुआ था। वह भी कभी फ्लोर पर नहीं आ पाई।

24. 1996 में अक्षय कुमार ने डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म 'दस नम्बरी' साइन की थी, जिसमें मनीषा कोइराला और मोनिका बेदी उनकी हीरोइन थीं। यह फिल्म कभी नहीं बन पाई।

1014

25. 1993 में अक्षय कुमार ने डायरेक्टर हरीश शाह की एक अनटाइटल फिल्म साइन की थी, जिसमें दिलीप कुमार, विवेक मुश्रान और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। अक्षय फिल्म में सेकंड लीड रोल करने वाल्ले थे। लेकिन इसमें वे विवेक से ज्यादा फीस चाहते थे। लेकिन फिल्म फ्लोर पर आने से पहले ही बंद हो गई। 

26. 2004 में अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के साथ 'चाणक्य' में काम करने वाले थे। लेकिन ड्रीम प्रोडक्शन की यह फिल्म कभी नहीं बन पाई। 

27. सतीश राजवाड़े की फिल्म 'अखंड' में अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी के साथ काम करने वाले थे। लेकिन 2004 की यह फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई। 

1114

28. 1991 में अक्षय कुमार राजेश्वरी सचदेव के साथ 'ओ माय डार्लिंग' में काम करने वाले थे, जो कभी फ्लोर पर नहीं आ सकी। फिल्म का निर्देशन सुरेन्द्र गुप्ता करने वाले थे। 

29. 2007 में अक्षय कुमार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और बेस इंडस्ट्री की फिल्म 'तात्या टोपे' में लीड रोल करने वाले थे। दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के रोल में चुना गया था। लेकिन विनय शुक्ला के निर्देशन वाली यह फिल्म कभी नहीं बन पाई। 

1214

30. 2004 में डकोटा डेल्टा प्रोडक्शन की फिल्म 'सूरज पे दस्तक' में अक्षय कुमार लीड रोल करने वाले थे। फिल्म में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन महमूद सिप्रा की  यह फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं आ सकी।

31,  2013 में अक्षय कुमार ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'गुटका' साइन की थी। फिल्म में अजुन कपूर और करीना कपूर की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

1314

32. 2016 में अक्षय कुमार ने डायरेक्टर नीराज पांडे की फिल्म 'क्रैक' साइन की थी, जो मराठी फिल्म 'Dombivali Fast" की रीमेक थी। लेकिन अक्षय कुमार और नीरज पांडे के बीच मतभेद के चलते यह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। 

33. 1992 में अक्षय कुमार ने मिथुन चक्रवर्ती, शिल्पा शिरोड़कर और अमरीश पुरी के साथ 'तिकड़मबाज़' साइन की थी।। गुड्डू धनोआ के निर्देशन वाली यह फिल्म कभी नहीं बन पाई।

1414

34. डायरेक्टर शिवकुमार कोहली की फिल्म 'अभिमान' (1992) अक्षय कुमार ने साइन की थी। मधु, रोनित रॉय और अमरीश पुरी की भी इसमें अहम भूमिका थी। फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई। 

35. डायरेक्टर राज एन सिप्पी की फिल्म 'कशमकश' (1994) में अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दीप्ति भटनागर और अनु अग्रवाल के साथ काम करने वाले थे। लेकिन यह फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई।

और पढ़ें...

Jiah Khan ने 6 पन्नों पर उतारा था अपना दर्द, पढ़िए आखिर क्या है बच्चा गिराने से मारपीट और धोखे तक की ये कहानी

जॉनी डेप की सबसे गरीब,उम्र में सबसे छोटी पत्नी रहीं एम्बर हर्ड, संपत्ति बेचकर भी नहीं जुटा पाएगी मुआवजे की रकम

अबू धाबी में जमने लगा IIFA 2022 का रंग, PHOTOS में देखें सलमान, सारा, नोरा, अनन्या जैसे सेलेब्स के अंदाज़

सिद्धू मूसेवाला और KK के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और मौत, 22 साल के सिंगर के निधन से सदमे में उनके फैन्स

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved