- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Sanjay Dutt की बेटी को एक शख्स ने किया शादी के लिए प्रपोज, फिर त्रिशाला का जवाब सुन हर कोई हैरान
Sanjay Dutt की बेटी को एक शख्स ने किया शादी के लिए प्रपोज, फिर त्रिशाला का जवाब सुन हर कोई हैरान
मुंबई। संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पहली पत्नी रिचा शर्मा (Richa Sharma) की बेटी त्रिशाला (Trishala Dutt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिशाला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव सेशन रखा, जिसमें उन्होंने यूजर्स के सवालों के जवाब भी दिए। इसी दौरान एक शख्स ने त्रिशाला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद संजय दत्त की बेटी ने इस शख्स को जो जवाब दिया, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आखिर संजय दत्त की बेटी ने शादी को लेकर ऐसा क्या कहा...

दरअसल, सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक शख्स ने त्रिशाला से पूछा- मिस दत्त आप कभी भी मेरे सवाल का जवाब नहीं देती हैं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी? इस पर त्रिशाला ने हंसते हुए जवाब दिया- हां करूंगी। वैसे भी मेरी डेटिंग लाइफ से तो कुछ फायदा निकला नहीं है।
त्रिशाला ने लिखा- मैंने कभी इसका जवाब नहीं दिया है, क्योंकि इसका मेंटल हेल्थ से कोई लेना देना नहीं है। और ऐसे वक्त पर जहां लड़के गायब हो जाते हैं और पहली डेट के बाद उनकी तरफ से बातचीत बंद हो जाती है। क्यों नहीं, खुश? बता दें कि इस सेशन में मेंटल हेल्थ से रिलेटेड डिस्कशन चल रहा था। लेकिन यूजर ने कुछ हटके सवाल पूछ लिया, जिसका त्रिशाला ने मजेदार जवाब दिया।
बता दें कि, त्रिशाला ने जुलाई, 2019 में अपने इटैलियन ब्वॉयफ्रेंड को हमेशा-हमेशा को लिए खो दिया था। एक एक्सीडेंट में त्रिशाला के BF की मौत हो गई थी। एक बार त्रिशाला ने कहा था कि उसे खोने के बाद उन हालातों से निपटना मेरे लिए बेहद मुश्किल था।
ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला ने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था। उनके मुताबिक, जो भी हुआ उससे बाहर निकलने के लिए मुझे खुद को अकेला छोड़ देने की जरूरत थी। कैसे एक-दूसरे से अलग होकर हमारी जिंदगी बदल गई? मैंने क्या खोया, मुझे इसे जानने की जरूरत थी।
ब्वॉयफ्रेंड की मौत को एक साल होने पर भी त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था- आज उस दिन को एक साल हो गया जब मेरे पैरों के नीचे की जमीन फट गई थी। मैंने दुख को कम करने के लिए बहुत कुछ किया, टॉक थेरपी से लेकर, सपोर्टिव ग्रुप ज्वॉइन करने तक, किसके साथ और कैसे वक्त बिताना है, यह भी ध्यान रखा।
त्रिशाला ने आगे कहा था कि वो इस घटना पर इतना रो चुकी हैं कि उनके आंसू सूख गए थे। उन्होंने यह सोचकर नौकरी (वह सायकोथेरपिस्ट हैं) छोड़ दी कि वह किसी और की मेंटल हेल्थ का ध्यान कैसे रख पाएंगी, जब उनकी जिंदगी खुद ही तबाह हो रखी है। त्रिशाला ने बताया कि वो कई बार पब्लिक प्लेस पर रो पड़ीं और लोग उनसे मदद के लिए पूछने तक आ गए।
बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। कैंसर की बीमारी के कारण ऋचा 1996 में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। अपनी मां के निधन के समय त्रिशाला महज 8 साल की थीं। मां की मौत के बाद वो अपनी मौसी ऐना के साथ अमेरिका में रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।