- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड के राइटर की सास के अंतिम संस्कार में पहुंचे अमिताभ, रेखा,फूट फूटकर रोई ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड के राइटर की सास के अंतिम संस्कार में पहुंचे अमिताभ, रेखा,फूट फूटकर रोई ये एक्ट्रेस
मुंबई. एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने जुहू में अपने घर में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी कैफी के दामाद और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने दी। वो इन दिनों अमेरिका में हैं और उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में कहा कि वे 93 साल की थीं और वे लगातार किसी ना किसी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शबाना की मां का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए। अमिताभ बच्चन और रेखा शौकत कैफी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनके अलावा श्रद्धांजलि देने उर्मिला मातोंडकर, सयामी खैर, तब्बू, अदिति राव हैदरी, पंकज धीर, संजय कपूर, हनी ईरानी, फरहान अख्तर, फराह नाज, शंकर महादेवन, तनवी आजमी, प्रसून जोशी, ईला अरुण, नीलिमा अजिम, ऋषि कपूर, अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे। बता दें, शौकत कैफी आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी थीं। कैफी आजमी का जन्म यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। उनका निधन 2002 में मुंबई में हुआ था। बताया जाता है कि कैफी की मौत के बाद शौकत कभी भी ससुराल नहीं गईं।
115

शबाना आजमी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे अमिताभ बच्चन, रेखा, तब्बू।
215
अमिताभ बच्चन।
315
श्रद्धांजलि देतीं रेखा।
415
ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता।
515
शबाना आजमी।
615
अंतिम संस्कार में शामिल तब्बू।
715
किरण राव और वाइफ के साथ शंकर महादेवन।
815
वाइफ के साथ रमेश तोरानी और फराह नाज।
915
हनी ईरानी और संजय कपूर।
1015
राजेश्वरी और सयामी खैर।
1115
नीलिमा अजीम और उर्मिला मातोंडकर।
1215
ईला अरूण और अदिति राव हैदरी।
1315
प्रसून जोशी और अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर।
1415
पंकज धीर और विदू दारा सिंह।
1515
शबाना आजमी भाई बाबा आजमी और तनवी के साथ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos