MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहरुख खान हुए कोरोना संक्रमित, इन 10 बॉलीवुड सेलेब्स को भी वायरस ले चुका चपेट में

शाहरुख खान हुए कोरोना संक्रमित, इन 10 बॉलीवुड सेलेब्स को भी वायरस ले चुका चपेट में

मुंबई। कोरोना (Corona) एक बार फिर डराने लगा है। खासकर महाराष्ट्र में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच, खबर है कि शाहरुख खान को कोरोना हो गया है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, अब तक शाहरुख खान की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। कहा तो ये भी जा रहा है कि पिछले दिनों कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वैसे, कोरोना की बात करें तो अब तक कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही 10 सेलेब्स के बारे में। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 06 2022, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

ऐश्वर्या राय : 
कोरोना की पहली लहर में अमिताभ और अभिषेक बच्चन के पॉजिटिव होने के बाद उनकी बहू ऐश्वर्या राय भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। यहां तक की उनकी बेटी आराध्या में भी कोविड के लक्षण थे। बाद में मां-बेटी को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक जंग लड़ने के बाद दोनों ठीक होकर घर लौट आई थीं। 

210

अक्षय कुमार : 
अक्षय कुमार भी अप्रैल 2021 में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। अक्षय ने ट्विटर पर एक बयान में कहा था कि वो ठीक हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द घर लौट आएंगे। अक्षय कुमार ने कहा था- आप सभी का प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। ऐसा लगता है कि वे काम आ रही हैं। मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियाती तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

310

अमिताभ बच्चन : 
11 जुलाई 2020 को अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब 21 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद अमिताभ बच्चन को 2 अगस्त के दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 

410

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन भी कोरोना की पहली लहर में पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था। अस्पताल से घर लौटने पर उन्होंने लिखा था- वादा तो वादा होता है। इस दोपहर मैं कोरोना निगेटिव आया हूं। मैंने कहा था मैं ये जंग जीत लूंगा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। 

510

आलिया भट्ट : 
आलिया भट्ट भी कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं और इसके आद होम आइसोलेट थीं। आलिया ने अपनी पोस्ट में बताया था- मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और आइसोलेट हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।

610

आमिर खान 
आमिर खान कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव मिले थे। वो घर में ही होम आइसोलेट थे। आमिर खान ने अपने बयान में कहा था- हाल ही में उनके संपर्क में आए लोगों को एहतियात के तौर पर अपनी जांच करानी चाहिए। आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। 

710

कंगना रनोट : 
फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनोट भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। कंगना दूसरी लहर के दौरान पॉजिटिव हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपने आपको होम क्वारंटीन कर लिया है। कंगना कोरोना के दौरान अपने घर मंडी, हिमाचल प्रदेश में थीं। 

810

रणबीर कपूर :
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने 9 मार्च, 2021 को बताया था कि उनका बेटा रणबीर कोरोना पॉजिटिव है और होम आइसोलेट है। हालांकि, कुछ दिनों बाद रणबीर कपूर पूरी तरह ठीक हो गए थे। 

910

फातिमा सना शेख : 
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना शेख भी दूसरी लहर में कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद वो पूरी तरह ठीक हो गई थीं। 
 

1010

शुभांगी अत्रे : 
सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल करने वाली शुभांगी अत्रे भी दूसरी लहर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। शुभांगी ने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना रैपिड टेस्ट करवाया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई।

ये भी देखें : 
कनिका कपूर ही नहीं इन 9 सेलेब्स को भी हुआ कोरोना वायरस, कई जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सनी देओल की फिल्म Anthony का विलेन कौन? पहली बार इस साउथ हसीना संग करेंगे रोमांस
Recommended image2
Akshay Kumar को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले ही लगा उनकी इस कॉमेडी सीक्वल पर ब्रेक!
Recommended image3
Salman Khan New Film: सलमान खान अपकमिंग मूवी में सुपरहीरो बनेंगे, लेकिन रखी बड़ी शर्त!
Recommended image4
Zee Cine Awards 2026: अनीत पड्डा की बड़ी जीत, बेस्ट डेब्यू फीमेल और व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड किया अपने नाम
Recommended image5
TOXIC पीछे हटते ही चमकी धुरंधर 2 की किस्मत, एडवांस बुकिंग में मचा रही गदर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved