MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार द्वारा दान की 25 करोड़ की रकम पचा नहीं पा रहे सोनाक्षी सिन्हा के पापा, यूं मारा ताना

अक्षय कुमार द्वारा दान की 25 करोड़ की रकम पचा नहीं पा रहे सोनाक्षी सिन्हा के पापा, यूं मारा ताना

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। हजारों की संख्या में रोज लोग मर रहे हैं। बात भारत की करें तो यहां भी कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। पीएम मोदी ने अब लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी है। देश में कोरोना से संक्रामित लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स ने दान किया और कर रहे हैं। अक्षय कुमार पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दान किए। हालांकि, ये दान सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा पचा नहीं पा रहे हैं और उन्होंने अक्षय को इस बात के लिए ताना तक मारा। शत्रुघ्न ने अक्षय के लिए जो कहा, वो बात अक्षय के फैन्स को पसंद नहीं आई। हालांकि, इस बात पर अभी तक अक्षय का कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 19 2020, 10:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दान करने का संकल्प लिया। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। अक्षय और ऐसे सेलेब्स की एक ओर जहां काफी तारीफ हुईं तो दूसरी ओर कुछ लोग इनकी आलोचना भी करने लगे। आलोचना करने वाले में शत्रुघ्न सिन्हा सबसे आगे है।
 
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि दान का ऐलान करना वल्गर है। उन्होंने कहा कि ये सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास घटाने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपए दान कर दिए है।
310
उन्होंने कहा कि ऐसे में लोग किसी को भी उनके द्वारा दान दी गई रकम के हिसाब से जज करने लगते हैं। शत्रुघ्न ने कहा कि दुनिया में किसी भी जगह दान ऐलान करके नहीं दिया जाता। दान और संकल्प निजी बात होती है। उन्होंने कहा कि शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस में बदल गया है। 
 
410
हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के फैसले की तारीफ की है, लेकिन साथ ही ये भी कहा इसे शुरू करने में काफी देर कर दी गई, नहीं तो और पहले से इस वायरस के फैलने को रोका जा सकता था। 
510
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में रामायण से जुड़ा आसान सवाल न बताने के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर फिर से  ट्रोल किया गया था। हाल ही में महाभारत के भीष्म यानी मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया था। इस पूरे विवाद में सोनाक्षी सिन्हा ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन अब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। 
610
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने बेटी सोनाक्षी का बचाव करते हुए मुकेश खन्ना पर निशाना साधा था। शत्रुघ्न के मुताबिक, कुछ लोगों को मेरी बेटी से इसलिए तकलीफ हो रही है क्योंकि उसने रामायण के सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि आखिर किसने उसे रामायण का एक्सपर्ट बनाया है। किसने उसे हिंदू धर्म का रक्षक बनाया है?
710
उन्होंने सोनाक्षी को बहुत अच्छी बेटी बताया। उन्होंने कहा- मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपनी मेहनत से स्टार बनी है। मुझे कभी भी उसकी सिफारिश नहीं करनी पड़ी।
810

लॉकडाउन के दौरान अक्षय बेटी नितारा के साथ वक्त बिता रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं।
 

910

अक्षय के एक बेटा है आरव, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। वैसे आरव विदेश में पढ़ाई कर रहा है।

1010

जब भी काम से वक्त मिलता है तो अक्षय फैमिली के साथ शॉपिंग करने निकल जाते हैं। लेकिन, फिलहाल घर पर ही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol Viral Video: सनी देओल पत्नी पूजा संग एयरपोर्ट पर दिखे, वीडियो देख क्या बोले लोग?
Recommended image2
Ramakant Dayama Passed Away: SRK- अक्षय कुमार के को-स्टार का निधन, आखिरी वीडियो में नाचते दिखे
Recommended image3
Ranveer Singh FWICE Ban के बीच कहां और क्या कर रहे? वायरल तस्वीरों ने खोला राज!
Recommended image4
Ranveer Singh पर बैन लगाने वाली FWICE क्या है, जिसके फैसलों से कांपते हैं बड़े-बड़े स्टार्स!
Recommended image5
Akshay Kumar-Suniel Shetty Films: अक्षय-सुनील ने साथ की 13 फिल्में, आधी से ज्यादा रही FLOP
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved