- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कभी कर्ज लेकर Shraddha Kapoor के पापा ने खरीदा था ये घर, अंदर से है इतना आलीशान
कभी कर्ज लेकर Shraddha Kapoor के पापा ने खरीदा था ये घर, अंदर से है इतना आलीशान
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 3 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। महज 10 साल के करियर में एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री में अच्छे मुकाम पर हैं। उन्होंने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ति' से सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। श्रद्धा के जन्मदिन के मौके पर उनके पापा से जुड़े उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उनके पापा शक्ति कपूर ने कर्ज लेकर घर खरीदा था। आइए जानते हैं...

शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी और दोनों बच्चे श्रद्धा और सिद्धांत कपूर के साथ मुंबई के पाम बीच स्थित रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स में रहते हैं।
1975 में जब वो पहली बार मुंबई आए थे, तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, लेकिन 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति आज इस अपार्टमेंट में एक पूरे फ्लोर के मालिक हैं।
जितेंद्र की एडवाइस पर ही शक्ति कपूर ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की सोची थी। 7 लाख का लोन लेकर उन्होंने इस बिल्डिंग में 3 बेडरूम वाला अपार्टमेंट खरीदा था।
1982 में शादी के बाद इसके बगल वाला फ्लैट उन्होंने खरीदा था। 1984 में बेटे के जन्म के बाद इसी फ्लोर का तीसरा फ्लैट भी खरीदा था। अब वो इस पूरे फ्लोर के मालिक हैं।
मुंबई स्थित शक्ति कपूर के इस आलीशान घर का इंटीरियर खास तरीके से डिजाइन किया गया है। उनके स्टाइल की तरह उनका घर भी बेहद शानदार है। शक्ति का यह आलीशान अपार्टमेंट देखने में किसी महल से कम नहीं है।
घर की सजावट करने के लिए खास चीजों का इस्तेमाल किया गया है। घर में शानदानर फर्नीचर, पेंटिंग और मूर्तियां हैं। इसके अलावा उनके घर की दीवारों पर सिपंल पीले रंग का पेंट किया गया है, जोकि उनके घर की खूबसूरती में बढ़ाता है।
शक्ति कपूर के घर में वाइफ शिवांगी द्वारा चुनी गई सुंदर पेंटिंग और वास्तुकला की कुछ मूर्तियां भी लगाई गई हैं। उनके इस घर में लिविंग रूम से लेकर बार तक को स्पेशल तरीके से डिजाइन किया गया है।
इसके अलावा उनके इस घर से जुहू बीच का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए।
लेकिन, उन्हें पहचान 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' से मिली। उन्होंने 'नसीब' (1981), 'रॉकी' (1981), 'वारदात' (1981), 'सत्ते पे सत्ता' (1982), 'हीरो' (1983), 'जानी दोस्त' (1983), 'मकसद' (1984), 'करिश्मा कूदरत का' (1985), 'कर्मा' (1986), 'गुरु' (1989) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।