- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'द फैमिली मैन' की एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने दिए ब्रा-लेस पोज, PHOTOSHOOT देख लोग बोले- मैडम अब रुक भी जाओ
'द फैमिली मैन' की एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने दिए ब्रा-लेस पोज, PHOTOSHOOT देख लोग बोले- मैडम अब रुक भी जाओ
एंटरटेनमेंट डेस्क. तेलुगु फिल्मों से हिंदी सिनेमा में आईं एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे कैमरे के सामने ब्रा-लेस होकर पोज दे रही हैं। खुद श्रेया ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं, जो उनके हालिया फोटोशूट का हिस्सा हैं। फोटोज के लिए श्रेया धनवंतरी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। नीचे की स्लाइड्स में आप भी देख सकते हैं श्रेया के ताजा फोटोशूट की झलक और जानिए कैसे सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर रहे हैं...

कुछ तस्वीरों में श्रेया बिना ब्रा के सिर्फ डेनिम पहनकर पोज दे रही हैं और उन्होंने नीचे पेंट भी नहीं पहना हुआ है। वहीं कुछ तस्वीरों में उन्हें अपने अंडरगारमेंट्स शो करते देखा जा सकता है।
33 साल की श्रेया की तस्वीरें देखकर कुछ लोग उन्हें हॉट और सिजिलिंग बता रहे हैं तो वहीं, कई लोग उनके इस फोटोशूट के लिए उन्हें भला-बुरा सुना रहे हैं।
एक इंटरनेट यूजर ने श्रेया की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, "शर्म कर लो थोड़ी।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मैडम बस अब रुक भी जाओ यार। क्यों बेकार में अरमान जगा रही हो मासूम लड़कों के।" एक यूजर ने पूछा है, "दीदी ऐसी क्या मजबूरी आ रही है, जो ऐसे चलचित्र डाल रही हो?" एक यूजर ने लिखा है, "रणवीर सिंह समानता महसूस कर रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "इतना ज्यादा स्कैम हो गया कि पहनने को कपड़े नहीं हैं।"
1988 में हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में जन्मी श्रेया 29 अगस्त को 33 साल की हो गई हैं। उनके पिता हिंदी भाषी हैं, जबकि मां तेलुगु भाषा बोलती हैं।
2008 में श्रेया ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और वे फर्स्ट रनरअप रही थीं। 2009 में श्रेया ने तेलुगु फिल्म 'जोश' से एक्टिंग डेब्यू किया और 2010 में वे तेलुगु भाषा की ही फिल्म 'स्नेहा गीतम' में दिखाई दीं।
2019 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'व्हाय चीट इंडिया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिर वे फिल्म 'लूप लपेटा' (2022) में दिखाई दीं।
हालांकि, श्रेया को पहचान OTT प्लेटफॉर्म से मिली। उन्हें मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' में जोया के किरदार में काफी पसंद किया गया था। वे 'स्कैम 1992' में पत्रकार सुचेता दलाल के किरदार में भी नजर आई थीं। 'मुंबई डायरीज 26/11' में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
श्रेया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में फिल्म 'चुप : रिवेंज ऑफ़ द आर्टिस्ट' और वेब सीरीज 'अनपॉज्ड: नया सफ़र' शामिल हैं।
और पढ़ें...
आखिर क्यों नहीं हो सकी तब्बू और नागार्जुन की शादी? जानिए क्या है उनके प्यार की सच्चाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।