MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • First Photo: श्रेया घोषाल ने दिखाई बेटे की पहली झलक, तस्वीर शेयर करते हुए नाम भी बताया

First Photo: श्रेया घोषाल ने दिखाई बेटे की पहली झलक, तस्वीर शेयर करते हुए नाम भी बताया

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) हाल ही में 22 मई 2021 को मां बनी हैं। श्रेया ने बेटे को जन्म दिया है। श्रेया ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। मां बनने के करीब 10 दिन बाद श्रेया ने अब पहली बार सोशल मीडिया पर अपने बेटे की झलक दिखाई है। श्रेया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेटे को गोद में लिए हुए उसे प्यार से निहारती दिख रही हैं। साथ ही उनके पति भी शिलादित्य भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में उनके बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 02 2021, 05:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इस फोटो को शेयर करते हुए श्रेया ने अपने बेटे का नाम भी बताया है। श्रेया ने कैप्शन में लिखा- देवयान मुखोपाध्याय का परिचय करा रही हूं। वो 22 मई को आए और हमारी लाइफ हमेशा के लिए बदल दी। देवयान जब पैदा हुए तो उन्होंने अपनी पहली झलक से हमारे दिल को उस प्यार से भर दिया, जो एक मां और पिता अपनी संतान के लिए महसूस कर सकते हैं। 

28

श्रेया घोषाल ने आगे लिखा- बिल्कुल शुद्ध और अनकंट्रोल प्यार से भरा हुआ, जिसे हम अब भी एक सपने की तरह महसूस कर रहे हैं। मैं और शिलादित्य जिंदगी के इस खूबसूरत तोहफे के लिए ग्रेटफुल हैं।

38

इससे पहले, श्रेया घोषाल ने 22 मई 2021 को एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने मां बनने की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- ईश्वर ने आज दोपहर हमें एक बेटे को आशीर्वाद रूप में दिया है। यह ऐसा इमोशन है, जिसे हमने पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। हमारी खुशी के इस छोटे से बंडल के लिए आप लोगों की प्रार्थनाओं का शुक्रिया। बता दें कि श्रेया घोषाल ने मार्च, 2021 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

48

श्रेया घोषाल ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस करते हुए कहा था- बेबी श्रेयादित्य आने वाले हैं। शिलादित्य और मैं आपके साथ यह खबर शेयर करते हुए बेहद खुश हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

58

हाल ही में अप्रैल, 2021 में श्रेया की गोदभराई यानी कि बेबी शॉवर की रस्म हुई थी। बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें श्रेया ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें वो 'मॉमी टू बी' का प्लेकॉर्ड पकड़े नजर आई थीं। इस दौरान श्रेया के सामने ढेर सारे बंगाली पकवान रखे थे। फोटोज में श्रेया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। खुले बालों में मुस्कुराती हुई श्रेया घोषाल बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

68

बता दें कि 12 मार्च 1984 को मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की एक ब्राह्मण फैमिली में जन्मी श्रेया घोषाल फिल्म इंडस्ट्री में ‘मेलोडी क्वीन’ के नाम से पॉपुलर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। श्रेया घोषाल ने फरवरी, 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की। श्रेया और शिलादित्य दोनों बचपन के दोस्त हैं। शिलादित्य टेक सेवी हैं और Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर भी हैं।

78

श्रेया के म्यूजिक टीचर म्यूजिक टीचर जयवर्द्धन भटनागर के मुताबिक, श्रेया ने महज 6 साल की उम्र में रावतभाटा क्लब में अपना पहला स्टेज शो किया था। श्रेया घोषाल के पिताजी का बाद में मुंबई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ट्रांसफर हो गया। श्रेया ने मुंबई में आगे की पढ़ाई जारी रखने के साथ ही यहां कल्याण जी (कल्याण जी आनंद जी जोड़ी वाले) से ट्रेनिंग ली और 16 साल की उम्र में फिल्म ‘देवदास’ से करियर की शुरुआत किया। श्रेया घोषाल को पहला ब्रेक भले ही संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘देवदास (2002) में दिया, लेकिन यह खोज उनकी नहीं, उनकी मां लीला की थी।

88

‘देवदास’ फिल्म में श्रेया ने पांच गाने गाए और इस पहली फिल्म में ही उन्हें तीन अवॉर्ड मिले। गीत ‘डोला रे डोला’ के लिए जहां बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला वहीं एक अन्य गीत ‘बैरी पिया...’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा इस डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर आर डी बर्मन अवार्ड फॉर न्यू म्यूजिक टैलेन्ट’ भी मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
Recommended image2
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!
Recommended image3
Don 3 Controversy में नया ट्विस्ट: रणवीर सिंह देंगे 40 करोड़? या फरहान अख्तर जाएंगे कोर्ट
Recommended image4
Dhurandhar 2 में ये 6 विलेन हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस! रणवीर सिंह किसे-किसे करेंगे खत्म?
Recommended image5
Assi box office day 4: तापसी पन्नू की फिल्म की फूली सांसें, देखें सोमवार का कलेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved