- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Fathers Day: जितेंद्र के बेटे से करन जौहर तक, पिता के साथ ही अपने बच्चों की मां बने ये 8 सेलेब्स
Fathers Day: जितेंद्र के बेटे से करन जौहर तक, पिता के साथ ही अपने बच्चों की मां बने ये 8 सेलेब्स
मुंबई। पूरी दुनिया में जून का तीसरा रविवार फादर्स डे (Fathers Day) के रूप में मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे (20 जून) को मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। वैसे, अक्सर कहा जाता है कि बच्चों की जिम्मेदारियां अकेले संभालना पिता के लिए आसान नहीं होता है। मां तो बच्चों की परवरिश अकेले कर सकती है, लेकिन पिता नहीं। हालांकि, बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो पिता होकर अकेले ही मां-बाप दोनों की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। फादर्स डे के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही पिताओं के बारे में..

तुषार कपूर
बच्चा - लक्ष्य
जितेंद्र कपूर के बेटे तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। सोशल मीडिया पर तुषार कपूर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं। वो भी अपने बेटे की परवरिश अकेले ही कर रहे हैं।
बोनी कपूर
बच्चे - जाह्नवी और खुशी
फरवरी, 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद से ही बोनी कपूर पर उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी की जिम्मेदारी आ गई। बोनी अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। जाह्नवी जहां फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं, वहीं छोटी बेटी खुशी भी जल्द फिल्मों में आने की तैयारी कर रही है।
राहुल देव :
बच्चा - सिद्धार्थ
बॉलीवुड में विलेन का दमदार रोल प्ले करने वाले एक्टर राहुल देव भी सिंगल फादर हैं। राहुल के बेटे का नाम सिद्धार्थ है। साल 2010 में कैंसर के चलते राहुल की पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से राहुल ने अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य अपने बेटे को बना लिया। फिलहाल, सिद्धार्थ यूके में पढ़ाई कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप
बेटी - आलिया
अनुराग कश्यप भी अपनी बेटी आलिया की परवरिश सिंगल फादर बन अकेले ही कर रहे हैं। 2009 में पहली पत्नी आरती बजाज को तलाक देने के बाद अनुराग कश्यप ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी की थी। लेकिन कुछ ही सालों में कल्कि से भी उनका तलाक हो गया।
कमल हासन
बच्चे - श्रुति और अक्षरा
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी की थी और 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति का जन्म शादी से पहले ही हो गया था। जबकि छोटी बेटी अक्षरा बाद में पैदा हुई। तलाक के बाद कमल हासन ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की। हालांकि, अब दोनों ही बड़ी हो चुकी हैं।
राहुल बोस
बच्चे - 6 (गोद लिए)
राहुल बोस एक या दो नहीं बल्कि 6 बच्चों के सिंगल फादर हैं। शादी से पहले ही राहुल बोस ने अंडमान निकोबार के करीब 11 साल के 6 बच्चों को गोद ले लिया था। वो उनकी पढ़ाई से लेकर हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।
ऋतिक रोशन
बच्चे - ऋहान और ऋदान
ऋतिक रोशन भी बतौर सिंगल फादर ही अपने बेटों ऋहान और ऋदान की परवरिश कर रहे हैं। 2014 में पत्नी सुजैन खान को तलाक देने के बाद से ऋतिक पर अकेले ही बच्चों की जिम्मेदारियां आ गईं। खास बात ये है कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही ऋतिक बच्चों की देखभाल भी बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं।
करण जौहर
बच्चे - यश और रूही
फिल्ममेकर करण जौहर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है। करण दो बच्चों को अकेले ही संभालते हैं। उनके बच्चे रुही और यश सरोगेसी से हुए हैं। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। करण को बच्चों के साथ अक्सर मस्ती करते हुए देखा गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।