MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ऐश्वर्या राय से मिले धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाए सलमान, फिर ढूंढी बच्चन बहू जैसी दिखने वाली हीरोइन

ऐश्वर्या राय से मिले धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाए सलमान, फिर ढूंढी बच्चन बहू जैसी दिखने वाली हीरोइन

मुंबई. बॉलीवुड (bollywood) के बाद साउथ फिल्मों की ओर रूख करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल (sneha ullal) 33 साल की हो गई हैं। स्नेहा का जन्म 18 दिसंबर, 1987 को मस्कट, ओमान में हुआ था। स्नेहा ने 2005 में आई फिल्म लकी (lucky) से बॉलीवुड में सलमान खान (salman khan) के साथ डेब्यू किया था। बता दें कि स्नेहा को ऐश्वर्या राय (aishwarya rai) की हमशक्ल कहा जाता। और सलमान द्वारा उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने यह भी एक सबसे बड़ी वजह है। जब उन्होंने डेब्यू किया उससे पहले ही इस बात के चर्चे होने लगी थी। हालांकि, इसके पीछे भी एक राज छुपा है। इस राज के बारे में खुद स्नेहा ने बताया था। ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती शक्ल के कारण मूवी को हाइप भी मिली। स्नेहा भी आते ही चर्चा में आ गईं। हालांकि इससे फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 20 2020, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

खुद की तुलना ऐश्वर्या से होने के बारे में स्नेहा ने कहा था-मैं अपनी स्कीन के साथ सहज महसूस करती हूं और मेरी तुलना किसी से होने पर दिक्कत नहीं है। हां, यह एक पीआर रणनीति का हिस्सा था कि मुझे ऐसे ही प्रचारित किया जाए। इसके चलते पूरा जोर एक जैसी दिखने पर ही दिया गया था।

28

स्नेहा, सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय की हमशक्ल हैं। कहा जाता है कि उनकी इसी खूबी के चलते सलमान उन्हें फिल्मों में लाए थे। यही नहीं फिल्मों से दूर रहने पर स्नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो सलमान के पास काम मांगने नहीं जाएंगी।

38

दरअसल, 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या करीब आए थे। दोनों के अफेयर के चर्चे भी बी-टाउन की सुर्खियों में रहे। करीब 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह ऐश्वर्या ने सलमान का एग्रेसिव नेचर बताया था। ऐश से मिले धोखे को सलमान बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। 

48

स्नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'लकी' फिल्म को लेकर जब मैं सलमान खान से मिलने पहली बार उनके घर पहुंची तो उनके डॉग्स मुझे देखकर भोंकने लगे। मैं भी थोड़ी घबराई। सलमान के डॉग्स को लगा कि शायद ऐश्वर्या आई हैं। सलमान ने डॉग्स को कुछ कहा और उन्होंने भोंकना बंद कर दिया। सबको ऐसा लगता है कि मैं ऐश्वर्या जैसी दिखती हूं।

58

स्नेहा फिल्म 'लकी' से ही चर्चा में आईं। स्नेहा के मुताबिक, जब यह फिल्म आई थी तब मैं काफी छोटी (18 साल) थी। मेरी पढ़ाई भी फिल्म के कारण बीच में छूट गई थी। फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद साउथ में बिजी हो गई। वहां काम ज्यादा था। उनकी प्राइमरी एजुकेशन इंडियन स्कूल, मस्कट और इंडियन स्कूल, सालाह (ओमान) से हुई। बाद में वे मां के साथ मुंबई आ गईं और डुरेलो कॉन्वेंट हाई स्कूल में एडमिशन ले लिया। वे वर्तक कॉलेज, मानिकपुर, महाराष्ट्र की स्टूडेंट भी रही हैं।

68

स्नेहा ने 'लकी...' के बाद 'आर्यन' (2006), 'जाने भी दो यारों' (2007), 'काश मेरे होते' (2009), 'क्लिक' (2009) और 'बेजुबान इश्क' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 2008 में तेलुगु फिल्म 'Ullasamga Utsahamga' से स्नेहा ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। इसके बाद 'किंग', 'Varudu', 'Simha' और 'Action 3D' जैसी कई फिल्मों में वे नजर आईं।

78

वैसे आपको बता दें कि स्नेहा करीब 3 साल तक एक गंभीर बीमारी से जूझती रही। कुछ साल एक पॉपुलर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में स्नेहा ने बताया था कि वो ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं, जो ब्लड रिलेटेड बीमारी है। इसकी वजह से वो बेहद कमजोर हो गई थीं और आधे घंटे से ज्यादा अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं रह पाती थीं। यही वजह थी कि वो लंबे समय तक फिल्मों में नजर नहीं आईं।

88

बता दें कि स्नेहा जी5 पर एक थ्रिलर शो 'एक्सपायरी डेट' के जरिए अब डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। ये सीरीज एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स पर आधारित है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर की गोदभराई की 8 PHOTOS, देखें कौन-कौन पहुंचा
Recommended image2
हीरो हो तो राहुल रॉय जैसा, पहली हिट के बाद साइन की 47 फिल्में, फिर जो हुआ वो भयानक था
Recommended image3
Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!
Recommended image4
Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Recommended image5
Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved