MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शादीशुदा होने के बाद भी सोनाली से शादी करना चाहते थे राज ठाकरे, 1 क्रिकेटर ने तो दे डाली थी किडनैप की धमकी

शादीशुदा होने के बाद भी सोनाली से शादी करना चाहते थे राज ठाकरे, 1 क्रिकेटर ने तो दे डाली थी किडनैप की धमकी

मुंबई। सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) 45 साल की हो गई हैं। 1 जनवरी, 1975 को मुंबई में जन्मीं सोनाली ने आज से 26 साल पहले 1994 में आई फिल्म 'आग' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा और शिल्पा शेट्टी भी थे। वैसे, सोनाली अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। फिर चाहे राज ठाकरे की उनके प्यार में दीवानगी हो या पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का प्रपोजल, सोनाली अक्सर चर्चा में रहीं। इतना ही नहीं, कभी सुनील शेट्टी भी उनके प्यार में पागल थे। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 01 2021, 05:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

कुछ फिल्मों में काम करने के बाद पॉलिटिशियन राज ठाकरे सोनाली बेंद्रे को चाहने लगे थे। यहां तक कि दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। उस वक्त राज ठाकरे पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि शादीशुदा होने के बावजूद राज ठाकरे सोनाली से शादी करना चाहते थे। जब ये बात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को पता चली तो उन्होंने दोनों की शादी से साफ इनकार कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

इतना ही नहीं, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी सोनाली के प्यार की गिरफ्त में थे। सोनाली से उनकी पहली मुलाकात पाकिस्तान टीम के भारत दौरे के वक्त हुई थी। पहली नजर में ही शोएब सोनाली को दिल दे बैठे थे। 

311

वैसे सोनाली बेंद्रे से पहली मुलाकात से पहले भी शोएब उन्हें फिल्मों में देखकर चाहने लगे थे। शोएब ने सोनाली को पहली बार फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' में देखा था। सोनाली को लेकर शोएब की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी थी कि वो उनकी तस्वीर अपने पर्स में रखकर चलते थे।

411

एक इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर ने कहा था कि वो सोनाली से मोहब्बत करते हैं। अगर वो उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं करेंगी तो वो उन्हें किडनैप करवा लेंगे। जब इस बारे में सोनाली से पूछा गया तो उन्होंने कहा था- मैं शोएब अख्तर नाम के किसी क्रिकेटर को नहीं जानती और क्रिकेट में मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है। 

511

1995 में सोनाली बेंद्रे ने सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'टक्कर' में काम किया था। फिल्म का एक गाना आंखो में बसे हो तुम...काफी हिट हुआ था। फिल्म में काम करने के दौरान सेट पर ही सुनील शेट्टी सोनाली को चाहने लगे थे। हालांकि जब ये बात सुनील शेट्टी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने सोनाली से दूरी बनानी शुरू कर दी। बता दें कि सुनील शेट्टी उस वक्त शादीशुदा थे। 

611

बाद में सोनाली बेन्द्रे ने 2002 में प्रोड्यूसर गोल्डी बहल से शादी कर ली। गोल्डी बहल पहली बार सोनाली से 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर मिले थे। गोल्डी उन्हें देखते ही दिल दे बैठे थे। 

711

दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात गोल्डी बहल की सिस्टर सृष्टि आर्य ने कराई थी। सृष्टि आर्य सोनाली की अच्छी दोस्त थीं। इस मीटिंग में गोल्डी ने सोनाली के धीरे-धीरे खाना खाने की आदत को लेकर कुछ कमेंट किया। इससे वो नाराज हो गईं लेकिन यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा।

811

उस वक्त सोनाली अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मेजर साब' में काम कर रही थीं। सेट पर अमिताभ के बेटे अभिषेक पापा से मिलने आते थे। चूंकि गोल्डी और अभिषेक अच्छे दोस्त थे इसलिए अभिषेक के साथ गोल्डी भी सोनाली से मिलने चले आते थे। 

911

धीरे-धीरे तीनों हैंगआउट करने लगे और किस्मत से सोनाली की अगली फिल्म 'अंगारे' को गोल्डी बहल ही प्रोड्यूस कर रहे थे। इसी फिल्म के सेट पर एक दिन पार्टी हो रही थी। अभिषेक के हिम्मत बंधाने पर आखिरकार गोल्डी ने यहीं पर सोनाली को प्रपोज किया औऱ उन्होंने भी हां कह दी। 

1011

सोनाली ने एक इंटरव्यू में इस शूटिंग सेट की यादों को ताजा करते हुए बताया था- वो अक्सर मेरा अटेंशन पाने की कोशिश में लगे रहते थे। वो काफी क्यूट थे। हम दोस्त बने और करीब 5 सालों तक हमने एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 12 नवंबर, 2002 को दोनों ने शादी कर ली। अगस्त, 2005 में सोनाली ने बेटे रणवीर को जन्म दिया।

1111

सोनाली ने 1990 से लेकर 2000 तक फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'दिलजले' (1996), 'तराजू' (1997), 'मेजर साब' (1998), 'हम साथ-साथ हैं' (1999), 'हमारा दिल आपके पास है' (2000), 'तेरा मेरा साथ रहे' (2001) जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आईं थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Haiwaan Advance Booking Day 1: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की ठंडी शुरुआत, अब तक बस इतने टिकट बिके
Recommended image2
Haiwaan First Review: कैसी है अक्षय कुमार की 'हैवान', रिलीज से पहले वायरल हुआ रिव्यू
Recommended image3
‘हनुमान अंश' का विदेशी धरती पर दिखा 'चमत्कार', नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले छाप डाले इतने नोट
Recommended image4
Nayyi Navelli Teaser: रोंगटे खड़े कर देता है 131 मिनट का टीजर, यामी गौतम का दिखा खतरनाक अवतार
Recommended image5
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का चढ़ा पारा, काजी को लेकर बोलीं- ‘आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी’
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved