- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जिया खान को 'डर्टी नेम्स' से बुलाता था सूरज पंचोली, मां राबिया खान ने अदालत में बताईं ये नई बातें
जिया खान को 'डर्टी नेम्स' से बुलाता था सूरज पंचोली, मां राबिया खान ने अदालत में बताईं ये नई बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, Sooraj Pancholi used to call Jiah Khan by 'Dirty Names' : एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। वहीं जिया खान के परिजनों ने बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। वहीं उनकी मां ने बुधवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में उक्त आरोपों को दोहराया है। सूरज पंचोली, जो 25 वर्षीय जिया खान के साथ रिश्ते में थे, उनके खिलाफ जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

बुधवार को जिया खान की मां राबिया खान ने विशेष न्यायाधीश एएस सैय्यद के समक्ष मामले में अपनी गवाही दर्ज करना शुरू किया। राबिया खान ने जिया खान के बॉलीवुड में एंट्री, उनके करियर, और पंचोली के साथ संबंधों के बारे में अदालत को बताया।
राबिया खान ने कहा कि पंचोली ने सोशल मीडिया साइट के जरिए जिया खान से संपर्क किया था और उनसे मिलने की जिद की थी। जिया खान शुरू में "apprehensive and reluctant", थीं, लेकिन दोनों पहली बार सितंबर 2012 में मिले थे।
राबिया खान ने कहा कि सूरज पंचोली ने उनकी बेटी की जिंदगी को पूरी तरह से अपने कब्जे में लिया था। अक्टूबर 2012 तक, दोनों एक घर में ही साथ में रहने लगे थे।
उन्होंने कहा कि उस साल नवंबर में उनके लंदन स्थित घर की यात्रा के दौरान एक्ट्रेस बहुत खुश नजर आईं थी। राबिया खान ने कहा कि जिया खान पेशेवर काम के लिए मुंबई लौट आईं और उन्हें क्रिसमस मनाने के लिए वापस आना था, लेकिन वह नहीं आईं।
24 दिसंबर 2012 को, राबिया खान ने कहा कि उन्हें पंचोली की से एक मैसेज मिला था, इसके बाद उन्हें अंदाज़ा हुआ कि दोनों के बीच मारा पीटी तक हुई थी। इस मैसेज में सूरज पंचोली ने उन्हें एक मौका और देने के लिए कहा था। राबिया खान ने कहा कि जिया खान ने उन्हें दूसरा मौका देने का फैसला किया और दोनों गोवा चले गए।
हालांकि, अपने एक फोन कॉल में जिया खान ने एक बहुत ही अजीब जगह पर होने की बात बताई थी। वहां नहीं रहने की शिकायत की थी। राबिया खान ने अपनी बेटी के साथ बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि गोवा में, वह उसे अन्य फीमेल फ्रैंड के सामने रखता था और उसकी मौजूदगी में दूसरी लड़कियों के साथ फ़्लर्ट करता था।
राबिया खान ने कहा कि जिया खान 14 फरवरी, 2013 को अचानक लंदन आईं थी, वह बहुत उदास थी। राबिया खान के अनुसार, जिया खान ने उसे बताया कि पंचोली ने उसे बुरी तरह से शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, और उसे "dirty names" से भी बुलाया।
अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म 'निशब्द' में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस को 3 जून, 2013 को मुंबई में उनके आवास पर उनकी मां ने फांसी पर लटका पाया था।
और पढ़ें...
KBC में पूछा गया भगवान विष्णु से जुड़ा दिलचस्प सवाल, क्या आपके पास है जवाब
अगला नंबर तुम्हारा, सलमान रुश्दी के बाद इनको मिली जान से मारने की धमकी, जानें क्यों आई निशाने पर
नूतन के बेटे मोहनीश बहल ने बॉलीवुड छोड़ने का बना लिया था मन, सलमान ने दिलाया सम्मान
ब्रह्मास्त्र के देवा देवा में गाने पर थिरके रणबीर कपूर, 'बेबीमून' के लिए इटली पहुंची आलिया ने शेयर किया वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।