- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Suchitra Krishnamoorthy B'day:शाहरुख की हीरोइन को 30 साल बड़े डायरेक्टर से हुआ था प्यार, शादी के बाद हुआ तलाक
Suchitra Krishnamoorthy B'day:शाहरुख की हीरोइन को 30 साल बड़े डायरेक्टर से हुआ था प्यार, शादी के बाद हुआ तलाक
मुंबई. सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने शाहरुख खान (Shah Rukh khan) के साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ (Kabhi Haan Kabhi Naa) में स्क्रीन शेयर करके लोगों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई थी। चारों तरफ उनकी सुंदरता के खूब चर्चे हुए करते थे। वो बॉलीवुड में कदम रखते ही दर्शकों के दिलों में छा गई थीं। 27 नवंबर 1975 की पैदाइश सुचित्रा को अपने से 30 साल बड़े उम्र के डायरेक्टर-एक्टर शेखर कपूर के साथ मोहब्बत हो गई थी। दोनों ने शादी भी की। लेकिन 10 साल बाद शादी का अंजाम बुरा हुआ और दोनों अलग हो गए। आइए सुचित्रा के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन के कुछ हिस्सों के बारे में।

सुचित्रा ने अपने करियर की शुरुआत 1987-88 में स्कूल में रहते हुए टीवी सीरियल चुनौती से की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपने किस्मत को आजमाया। उन्होंने मलयालम स्टार जयराम के साथ किलुक्कमपेटी में भी काम किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान हिन्दी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ से मिली थी।
इसके अलावा वह कई पॉप म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। सुचित्रा को खुद से 30 साल बड़े शेखर कपूर से प्यार हो गया था। शेखर भी उनके मोहब्बत में पड़ गए थे। उम्र के फासले की परवाह किए बिना अभिनेत्री ने 1997 में शेखर कपूर से शादी कर ली।
शेखर की पहले भी शादी हो चुकी थी। लेकिन सुचित्रा से सात फेरे लेने से पहले वो अपनी पत्नी मेधा से अलग हो चुके थे। दोनों का जीवन कुछ सालों तक तो सही चला। लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गए। शादी के 10 साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की बेटी कावेरी है।
शेखर और सुचित्रा के अलग होने के पीछे वजह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को बताया गया था। हालांकि प्रीति ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। सुचित्रा और शेखर के प्यार का अंजाम कोर्ट तक भी पहुंचा।
सुचित्रा की बेटी कावेरी भी सिंगर हैं और वो अपनी मां के साथ रहती हैं। उन्होंने केस को लेकर कहा था कि ये बातें मेरे माता-पिता के बीच में हैं। इसमें मेरा नाम नहीं घसीटा जाना चाहिए। कावेरी ने ये भी कहा था कि उनके पिता शेखर के साथ उनका मजबूत रिश्ता है।
सुचित्रा ने शेखर कपूर से अलग होने के बाद फिल्मों में वापसी की। वे कुछ फिल्मों में नजर भी आईं। उन्हें 2010 में फिल्म ‘मित्तल वर्सेस मित्तल’ में देखा गया था।
इसके बाद, वे फिर लंबे ब्रेक पर चली गई थीं। फिर उन्हें 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ में देखा गया था। सुचित्रा शाहरुख की अच्छी दोस्त हैं।
और पढ़ें:
KBC 13 के मंच पर AMITABH BACHCHAN के सामने रोने लगे JOHN ABRAHAM , बिग बी के भी निकल पड़े आंसू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।