- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेटी का हाथ थामे और बेटे को गोद में लिए क्रिसमस पार्टी में पहुंचीं सनी लियोनी
बेटी का हाथ थामे और बेटे को गोद में लिए क्रिसमस पार्टी में पहुंचीं सनी लियोनी
मुंबई। क्रिसमस आने में अभी 10 दिन का वक्त है लेकिन बॉलीवुड में प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। हाल ही में बांद्रा में एक क्रिसमस पार्टी आर्गनाइज की गई, जिसमें सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। पार्टी में सनी लियोनी जहां बेटी निशा का हाथ थामे नजर आईं वहीं उन्होंने बेटे अशेर को गोद में ले रखा था। वहीं दूसरा बेटा नोह नैनी की गोद में नजर आया। पार्टी में करीना के लाडले तैमूर भी पहुंचे थे।
15

पार्टी में सनी लियोनी ग्रे कलर के स्वेट शर्ट और ब्लैक मिनी स्कर्ट में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर सैंटा क्लॉज वाला हेयरबैंड भी पहन रखा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सनी के अलावा उनकी बेटी निशा जहां रेड कलर की फ्रॉक में दिखी तो बेटे नोह और अशेर रेड शर्ट और व्हाइट पैंट में बेहद क्यूट लग रहे थे।
35
कुछ महीनों पहले सनी लियोनी ने बेटी निशा का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने बेटी का बर्थडे हॉलीवुड मूवी की थीम पर मनाया था।
45
बता दें कि बेटी निशा को सनी लियोनी ने गोद लिया है। सनी से पहले 11 पेरेंट्स ने निशा को सिर्फ इसलिए अपनाने से इंकार कर दिया था, क्योंकि बच्ची का रंग काला था।
55
हालांकि सनी ने बच्ची के बैकग्राउंड, रंग, मेडिकल हिस्ट्री जैसी चीजों की परवाह न करते हुए उसे गोद लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos