- Home
- Entertianment
- Bollywood
- Celebs Spotted: पति संग बोल्ड अंदाज में दिखीं सनी लियोनी तो बेटी को बर्थडे की शॉपिंग कराती नजर आईं सुष्मिता
Celebs Spotted: पति संग बोल्ड अंदाज में दिखीं सनी लियोनी तो बेटी को बर्थडे की शॉपिंग कराती नजर आईं सुष्मिता
मुंबई। सनी लियोनी (Sunny Leone) हाल ही में पति डेनियल वेबर के साथ दिल्ली के पास गुरुग्राम में एक इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट में वो पति डेनियल वेबर के साथ बोल्ड अंदाज में नजर आईं। सनी लियोनी ने यहां एक परफ्यूम को भी लॉन्च किया। वहीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने शनिवार को अपनी बेटी अलीजे का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान मां-बेटी बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स के पास घूमती नजर आईं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है।
| Published : Aug 29 2021, 06:05 PM IST / Updated: Aug 29 2021, 06:06 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
)
बेटी के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने ब्लैक कलर वाली पोल्का डॉट फ्रॉक पहनी, जिसमें रेड एंड व्हाइट डॉट्स बने थे। वहीं उनकी बेटी अलीजे व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में नजर आईं।
)
सनी लियोनी ने शनिवार रात को गुरुग्राम स्थित होटल द लीला एम्बियंस के द रॉयल रूम में एक परफ्यूम को लॉन्च किया। इस दौरान सनी लियोनी बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आईं।
)
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे शनिवार रात को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं। इस दौरान अनन्या ने पिंक टॉप और जींस कैरी किया था। हालांकि अनन्या ने अपने चेहरे को मास्क से ढंक रखा था।
)
क्रिकेटर युवराज सिंह रविवार को बांद्रा स्थित एक क्लिनिक के बाहर पत्नी हेजल कीच के साथ नजर आए। इस दौरान युवराज जहां रेड कलर की ड्रेस में दिखे तो वहीं हेजल ने ब्लू आउटफिट पहना था।
)
रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा रविवार को अपने दोनों बच्चों रेयान और राहिल के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान तीनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए।
)
मलाइका अरोड़ा रविवार को बांद्रा स्थित अपनी मां के घर पहुंचीं। इस दौरान मलाइका ने कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दिए। मलाइका व्हाइट आउटफिट में नजर आईं।
)
करिश्मा कपूर रविवार को बांद्रा स्थित करीना कपूर के घर के बाहर नजर आईं। इस दौरान करिश्मा ने ब्लैक पैंट और ग्रे कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी।
)
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर रविवार को बांद्रा स्थित मिजू रेस्टोरेंट के बाहर नजर आई। इस दौरान खुशी ने ऑरेंज टॉप और जैकेट के अलावा डेनिम कैरी किया था।
)
चंकी पांडे पत्नी भावना के साथ बांद्रा इलाके में नजर आए। इस दौरान ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखे, जबकि उनकी वाइफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं।
)
सोहा अली खान रविवार को करीना कपूर के बांद्रा स्थित घर के बाहर नजर आईं। इस दौरान सोहा ने मास्क से अपने चेहरे को कवर कर रखा था।