MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 250 रुपए थी सुशांत की पहली कमाई, जब स्टार बने तो चांद पर खरीद डाला था प्लॉट

250 रुपए थी सुशांत की पहली कमाई, जब स्टार बने तो चांद पर खरीद डाला था प्लॉट

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी 21 जनवरी, 2021 को उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। वो स्ट्रगल करके इंडस्ट्री में आए थे और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त रही थी। ऐसे में उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में बता रहे हैं। उनकी पहली कमाई 250 रुपए थी और जब वो स्टार बने तो सीधे चांद पर जमीन खरीद डाली थी। दूरबीन से प्लॉट पर रखते थे निगरानी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 21 2021, 09:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

सुशांत सिंह राजपूत ने प्लॉट खरीदने के बाद उस पर निगरानी रखने के लिए दूरबीन भी खरीद लिया था, जिससे वो लगातार प्लॉट पर नजर बनाए रखते थे। बॉलीवुड से वो एकमात्र और पहले सेलिब्रिटी थे, जिन्होंने चांद पर प्लॉट खरीदा था।

29

सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्ट्रगल के दिनों में 6 लोगों के साथ रूम शेयर करते थे। इस दौरान उन्हें एक प्ले के 250 रुपए मिलते थे। एक्टर कभी-कभार फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर भी काम किया करते थे। 

39

मुंबई में कई सालों तक स्ट्रगल करने के बाद सुशांत को 2008 में टीवी पर पहला ब्रेक मिला था। उनका पहला टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' था। हालांकि, उनके करियर को असल उड़ान 2009-11 के बीच आए टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। इस शो से नेम और फेम कमाने के बाद एक्टर को पहली फिल्म 'काई पो छे' ऑफर हुई, जिसने उनकी धीमी रफ्तार को तेज करने में मदद की। 

49

नाम और पैसा कमाने के बाद सुशांत ने 2015 में पाली हिल में एक पेंटहाउस खरीदा था। कभी वो मुंबई के मलाड में स्थित 2 बीएचके अपार्टमेंट में रहा करते थे। अपने पेंटहाउस की कीमत उन्होंने 20 करोड़ रुपए चुकाई थी। एक्टर अपने लिविंग रूम को ट्रैवलिंग रूम कहते थे। दरअसल, उनके घर की दीवारों पर लगी पेंटिंग्स से लेकर एंटीक आइटम्स तक घर का कोना-कोना नॉस्टेल्जिक और फ्यूचरिस्टिक दोनों झलक दिखाता है।

59

इसके अलावा सुशांत के घर में एक बड़ा सा टेलिस्कोप भी है, जिसे वो 'टाइम मशीन' कहते थे। उनके मुताबिक, इससे वो अलग-अळग ग्रहों और गैलेक्सीज को घर बैठे देखते रहते थे। 

69

सुशांत सिंह राजपूत ने 'एमएस धोनी' और 'केदारनाथ' जैसी हिट फिल्में दीं। इसके अलावा आमिर खान की 'पीके' में भी उनके काम की तारीफ हुई थी। फिलहाल, सुशांत एक फिल्म के करीब 5-7 करोड़ रुपए तक चार्ज करते थे। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का जरिया विज्ञापन और स्टेश शो भी थे। 

79

इसके अलावा सुशांत को कार और बाइक्स का भी काफी शौक था। उनके पास मसेराटी क्वाट्रोपोर्टो (कीमत 1.5 करोड़) जैसी लग्जरी कार थीं। इसके साथ ही उनके पास बीएमडब्ल्यू K1300R बाइक भी थी। 170 बीएचपी पावर जनरेट करने वाली इस बाइक की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जाती है।

89

वहीं, सुशांत ने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। बताया जाता है कि उनका ये प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदी थी। उनके पास एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 था।

99

एक्टर ने चांद की इस प्रपॉर्टी को 25 जून, 2018 को अपने नाम करवाई थी। हालांकि, इसमें भी कई अंतर्राष्ट्रीय संधि हैं, जिनके मुताबिक इसे कानूनी तौर पर मालिकाना हक नहीं माना जा सकता है, क्योंकि पृथ्वी से बाहर की दुनिया पूरी मानव जाति की धरोहर है और इस पर किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Saiyaara फिर आ रही आशिकी जगाने, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर फिर सजेगी इश्क की महफिल
Recommended image2
BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में
Recommended image3
Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी
Recommended image4
Priyanka Chopra Romantic Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें
Recommended image5
Govinda के पास नहीं बचा पैसा? मैनेजर ने खोले हीरो नं. 1 के कई राज, अफेयर का सच भी बताया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved