- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सुशांत ने ऐसे मनाया था अपना आखिरी बर्थडे, बहनों और परिवार के साथ इस जगह पहुंचा था एक्टर
सुशांत ने ऐसे मनाया था अपना आखिरी बर्थडे, बहनों और परिवार के साथ इस जगह पहुंचा था एक्टर
मुंबई। मौत के बाद आज (21 जनवरी) सुशांत का पहला बर्थडे है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अगर जिंदा होते तो आज 35 साल के हो जाते। सुशांत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें अब भी लोगों के दिलों में हैं। दुनियाभर में सुशांत के फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि सुशांत ने अपना आखिरी बर्थडे कहां और किसके साथ सेलिब्रेट किया था। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि सुशांत ने अपना आखिरी जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था।

अपने आखिरी बर्थडे पर सुशांत सिंह राजपूत चंडीगढ़ में थे। यहां उन्होंने अपनी बहनों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसके साथ ही उनके बर्थडे पर पूजा का आयोजन भी किया गया था।
कहा जाता है कि सुशांत भगवान शंकर के बड़े भक्त थे। अपने जन्मदिन के मौके पर भी सुशांत ने पहले भगवान को याद किया था। वैसे, सुशांत के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जहां वो भगवान शंकर की आराधना करते दिखे।
एक वीडियो में सुशांत मग्न होकर भजन गाते दिख रहे हैं। इस दौरान वो ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर चंदन भी लगाया है। बता दें कि ये वीडियो सुशांत के घर हुई कालसर्प दोष की पूजा के दौरान का है।
सुशांत की बहनें तो आज भी भाई का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि उन्होंने सुशांत का एक और सपना पूरा कर दिया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड बनाया है।
सुशांत का जन्म मलडीहा, बिहार में 21, जनवरी 1986 को हुआ थ। सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। एक बहन और मां के निधन के बाद साल 2002 में वो अपने पिता और तीनों बहनों के साथ दिल्ली शिफ्ट हुए थे मगर बाद में परिवार वापस पटना चला गया।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने के बाद सुशांत ने डांस क्लास ज्वॉइन की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के लिए बैरी जॉन की एक्टिंग वर्कशॉप शुरू की। कई थिएटर करने के बाद उन्हें ‘किस देश में है मेरा दिल’ शो मिला। इसके बाद सुशांत की स्माइल देखकर एकता कपूर ने उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल दिया जिससे उन्हें घर-घर पहचान मिली।
सुशांत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। वो 'पवित्र रिश्ता' की को-स्टार अंकिता लोखंडे से रिलेशनशिप में थे। 6 सालों तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों शादी करने वाले थे लेकिन फिर अचानक ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
सुशांत ने अभिषेक कपूर की फिल्म काय पो छे से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद एक्टर लगातार शुद्ध देसी रोमांस, पीके, ब्योमकेश बख्शी,एमएस धोनी बायोपिक जैसी कई फिल्मों में नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।