- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बर्थडे पर मां करीना के हाथों से केक खाते दिखे तैमूर, चौथे जन्मदिन पर तैमूर ने काटा ये खास थीम वाला केक
बर्थडे पर मां करीना के हाथों से केक खाते दिखे तैमूर, चौथे जन्मदिन पर तैमूर ने काटा ये खास थीम वाला केक
मुंबई। करीना कपूर (kareena kapoor) और सैफ अली खान (saif ali khan) के लाडले तैमूर (taimur ali khan) 4 साल के हो चुके हैं। सैफीना ने तैमूर का चौथा बर्थडे महालक्ष्मी रेसकोर्स के गैलप्स अल्फ्रेस्को में सेलिब्रेट किया। इस दौरान तैमूर ने मम्मी-पापा के साथ घोड़े की नाल की थीम पर बना चॉकलेट केक काटा। सोशल मीडिया पर तैमूर के बर्थडे की फोटो सामने आई हैं, जिनमें वो मम्मी करीना के हाथों से केक खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना जहां यलो सूट में नजर आईं तो वहीं तैमूर ब्लैक टी-शर्ट में थे। वहीं पापा सैफ ब्लू एंड व्हाइट कुर्ते-पजामे में नजर आए।

तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज देख जहां लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो केक की थीम और डिजाइन पर सवाल उठा रहे हैं। एक शख्स ने कहा- ये केक तो कमोड लग रहा है।
वहीं एक और शख्स ने कहा- ये केक पॉटी शीट डिजाइन में क्यों है? एक अन्य शख्स ने लिखा- ये घोड़े की नाल थीम पर बना केक है।
बता दें कि तैमूर जल्दी ही बड़े भैया बनने वाले हैं। मम्मी करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट है और वे नए साल में फरवरी या मार्च में बेबी को जन्म देंगी।
तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 में हुआ था। जन्म के कुछ समय बाद ही तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते करीना भी टेंशन में आ गई थीं। हालांकि बाद में सबकुछ नॉर्मल हो गया।
करीना ने बेटे के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने चारा उठाते तैमूर की फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर जानवरों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वे कभी गाय का चारा उठा रहे हैं, तो कभी बकरी के बच्चों के साथ खेलते दिख रहे हैं।
करीना ने बेटे को बर्थडे विश करते हुए लिखा- मुझे खुशी है कि 4 साल की उम्र में तुम्हारे भीतर वो संकल्प और समपर्ण है, जब आप घास उठाकर गाय को खिला रहे हैं। गॉड ब्लेस यू मेरे बेटे। अपनी जिंदगी में वह सब करो, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहे। कोई कभी भी तुम्हारी मम्मा से ज्यादा तुमसे प्यार नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, माय टिम।
बता दें कि तैमूर को चकाचौंध से दूर रखने के लिए सैफ उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी। एक बातचीत में दादी शर्मिला ने कहा था- तैमूर अब उनसे भी ज्यादा फेमस हो गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
एक बार तो करीना ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय से कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वो पीछे छोड़ सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।