MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • भाई-भतीजावाद के बावजूद बॉलीवुड में कामयाब ना हो सके बड़े स्टार के 13 बच्चे

भाई-भतीजावाद के बावजूद बॉलीवुड में कामयाब ना हो सके बड़े स्टार के 13 बच्चे

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई थी। कुछ सेलेब्स जहां इसके पक्ष में थे, तो कई स्टार्स इसके खिलाफ भी बोल रहे थे। वैसे, अगर देखा जाए तो काफी हद तक बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का असर दिखता भी है। ये बात हम नहीं, बल्कि वो स्टारकिड खुद बयां कर रहे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में गॉडफादर के होते हुए भी कामयाब नहीं हो सके। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहने के लिए सिर्फ सिर्फ नेपोटिज्म ही नहीं, बल्कि टैलेंट की भी जरुरत होती है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जो भाई-भतीजावाद के बाद भी बॉलीवुड में अपना मुकाम नहीं बना सके। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 02 2021, 10:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह उर्फ महाक्षय चक्रवर्ती अपने पापा की तरह कामयाब नहीं हो पाए। मिमोह ने साल 2009 में जिम्मी फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें फेम हॉन्टेड 3डी फिल्म से हासिल हुआ। पहचान मिलने के बावजूद मिमोह को फिल्म इंडस्ट्री में कोई यादगार रोल अब तक नहीं मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा एक फ्लॉप एक्टर बनकर रह गए हैं। लव ने साल 2010 की फिल्म सदियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था हालांकि ना उनकी परफॉर्मेंस को तारीफे मिली और ना ही बाद में उन्हें दूसरी फिल्में। वहीं उनकी बहन सोनाक्षी कामयाब एक्ट्रेस हैं।
 

312

तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी अपनी मां और बहन की तरह कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं। तनीषा मुखर्जी का करियर शुरू होते ही खत्म हो गया। तनीषा ने उदय चोपड़ा के साथ नील एन निक्की में काम किया। इसके बाद वो कुछेक फिल्मों में और दिखीं लेकिन उनके नाम कोई बड़ी कामयाबी नहीं है। अरमान कोहली से उनका अफेयर जरूर चर्चा में रहा। 

412

आमिर खान के भाई और प्रोड्यूसर ताहिर हुसैन के बेटे फैजल खान को भी बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली। फैजल ने आमिर के साथ मेला में काम किया था। गिनती की फिल्मों में नजर आए फैजल ने एक्टिंग छोड़ने के बाद भाई आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

512

शोले में गब्बर का किरदार निभा चुके अमजद खान के बेटे शाहबाद खान का फिल्मी करियर शुरू होते ही खत्म हो गया था। डेब्यू फिल्म बेताबी के बाद शाहबाद रानी मुखर्जी के साथ फिल्म राजा की आएगी बारात में नजर आए थे। इस फिल्म ने रानी को तो इंडस्ट्री में पहचान दिलाई, लेकिन शाहबाद को लोग भूल गए। शाहबाद पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज स्कैम 1992 में नजर आए हैं।

612

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अपने पापा की तरह कामयाब नहीं हो पाए। अध्ययन ने करीब 8 फिल्मों में काम किया और ये सभी फ्लॉप या एवरेज रही हैं। शेखर कपूर कहते हैं कि उनके बेटे इंडस्ट्री के लॉबी कल्चर का शिकार हो गए, जिसके चलते उनका करियर नहीं बन पाया। फिल्मों से ज्यादा अध्ययन कंगना रनोट के साथ विवादों को लेकर कहीं ज्यादा सुर्खियों में रहे। 
 

712

हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से डेब्यू किया था। इसके बाद वो ना तुम जानो न हम, क्या दिल ने कहा, कुछ तो है, युवा, इंसान, काल, नो एंट्री, प्यारे मोहन, कैश, हाइजैक जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि ईशा देओल के खाते में भी कोई कामयाब  फिल्म नहीं है। बाद में ईशा ने घर बसा लिया और फिल्मों से दूर हो गईं। 

812

प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी ने 2009 की फिल्म 'कल किसने देखा' से डेब्यू किया था। जैकी ने फालतू, यंगिस्तान, वेलकम टू कराची और मित्रों जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इनमें से एक भी फिल्म ऐसी नहीं है, जो यादगार रही हो। फिल्मों में मिली असफलता के बाद अब जैकी प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं। बतौर प्रोड्यूसर जैकी ने सरबजीत, जवानी जानेमन, वेलकम टू न्यूयॉर्क, दिल जंगली और कुली नं 1 प्रोड्यूस की हैं।

912

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी का बॉलीवुड सफर भी बेहद छोटा रहा है। कुणाल की सभी फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन उनकी फिल्म का एक गाना नीले-नीले अंबर पर आज भी लोगों की जुबान पर है। इस गाने में उनके साथ श्रीदेवी नजर आई थीं। 

1012

राज कपूर के नाती और रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने साल 2017 की फिल्म कैदी बैंड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद आदर खेल-खेल में फिल्म का हिस्सा रहे। आदर दो फिल्मों के बावजूद बॉलीवुड में पहचान नहीं बना सके। फिलहाल आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप की खबरों से चर्चा में हैं। 

1112

शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बेटे करण कपूर ने 1986 की फिल्म सल्तनत से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद करण, लोहा और अफसर जैसी फिल्मों में दिखे। मां की तरह विदेशी लुक के चलते उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए और इसके बाद वो फोटोग्राफी करने लंदन गए और वहीं जम गए।

1212

किरण खेर के बेटे और अनुपम खेर के सौतेले बेटे सिकंदर खेर ने 2008 में आई फिल्म वुडस्टॉक विला से डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को तो तारीफें मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस में फिल्म बुरी तरह पिट गई। इसके बाद सिकंदर कई फिल्मों में नजर आए लेकिन वो हिट नहीं हो सकीं। सिकंदर को आखिरी बार वेब सीरिज आर्या में देखा गया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karwa Chauth का व्रत नहीं रखतीं ये 6 एक्ट्रेस, एक कहती है- प्यार साबित करने भूखा रहने की ज़रुरत नहीं
Recommended image2
Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की नई फिल्म की हीरोइन! इस एक्ट्रेस संग तीसरी बार करेंगे रोमांस
Recommended image3
'ऐसी बातों पर...', अन्नू कपूर ने कहा था 'दूधिया बदन', तमन्ना भाटिया ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Recommended image4
Karwa Chauth 2026 पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का नया गाना रिलीज!
Recommended image5
Karva Chauth Hit Song: करवा चौथ का रोमांस बढ़ा देते हैं ये बॉलीवुड गाने, चांद के इंतजार से पति के प्यार तक सब कुछ है खास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved